CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे: पेड़ से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत; एक दिन पहले ही हुई थी हेलमेट जागरूकता चौपाल

रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे: पेड़ से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत; एक दिन पहले ही हुई थी हेलमेट जागरूकता चौपाल

By Newsdesk Admin 27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकरा गई। जिसमें नाबालिग समेत 2 लोगों की सिर फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले ही हेलमेट लगाने की समझाइश देने चौपाल लगाई थी।

पहली घटना शनिवार शाम धरमजयगढ़ थाना इलाके की है। खड़गांव निवासी नवरत्न राठिया (30 साल) परिचित बायसी गांव निवासी कमलेश राठिया (17 साल) के साथ निकला था। दोनों किसी काम से धरमजयगढ़ से खरसिया रोड की ओर जा रहे थे।

सड़क से उतरकर पेड़ से टकराई

इसी दौरान, तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई। तपन ढाबा के आगे मोड़ पर बाइक सड़क से नीचे उतरते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोट लगी और कुछ ही देर में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

हेलमेट पहनने की समझाईश दी जा रही

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम का कहना है कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक दिन पहले ही लोगों को चौपाल में समझाइश दी गई थी, कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग किया जाए। अगर दोनों युवक हेलमेट पहने होते तो बड़ी घटना टल सकती थी। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

बाइक चालक ने सामने से मारी टक्कर

दूसरी घटना पुसौर थाना इलाके की है। ग्राम घुरनपाली का रहने वाला कलशराम यादव (31 साल) शनिवार को बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। वह सराईपाली रेंगाली (ओडिशा) जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ही कलशराम के भाई को सूचना मिली कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है।

कलशराम का भाई कैलाश यादव बाघाडोला उद्यान के आगे मोड़ के पास पहुंचा और देखा कि कलशराम की बाइक पड़ी हुई है। साथ ही वहां एक और बाइक भी थी। इसके बाद कलशराम का भाई पुसौर अस्पताल पहुंचा। यहां उसे पता चला कि कलशराम के सिर, कमर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी है।

बाइक चालक पर FIR दर्ज

कैलाश राम ने मामले की सूचना थाने में दी। रिपोर्ट में बताया कि सामने से आ रही बाइक चालक ने कलशराम को टक्कर मारी है। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’

Women Empowerment : महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद बनें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

Newsdesk Admin 27/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED Office Raipur New Location
ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

सीजी भास्कर, 18 मार्च। राजधानी रायपुर में प्रवर्तन…

SECL Dipka Mine Death
SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

सीजी भास्कर, 18 मार्च। एसईसीएल की दीपका खदान…

Euthanasia India News 2026
Euthanasia India News 2026 : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चर्चा में हरीश राणा, जानिए क्वाड्रिप्लेजिया कैसे बना 13 साल की बेबसी की वजह

सीजी भास्कर, 18 मार्च। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु…

Mainpur Hailstorm Village
Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 18…

Women Empowerment
Women Empowerment : महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद बनें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं

सीजी भास्कर, 18 मार्च। भिलाई में अखिल भारतीय…

You Might Also Like

ED Office Raipur New Location
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

18/03/2026
SECL Dipka Mine Death
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

18/03/2026
Mainpur Hailstorm Village
छत्तीसगढ़

Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’

18/03/2026
Women Empowerment
छत्तीसगढ़साहित्य - सम्मान

Women Empowerment : महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद बनें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?