सीजी भास्कर, 12 अगस्त। एसएसपी विजय अग्रवाल ने दुर्ग जिले में 35 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर किया है।

आपको बता दें कि ट्रांसफर लिस्ट में दो उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार एसआई धनेश्वर साहू थाना रानी तराई से थाना सुपेला एवं मनोज बाजपेई थाना सुपेला को थाना भिलाई नगर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा पांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) भी जिला स्तर पर इधर से उधर किए गए हैं। 24 प्रधान आरक्षक एवं दो आरक्षकों का भी तबादला कर दिया गया है।
सभी प्रभावित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को नवीन पद स्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।