CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tree Plantation Program Naradha : गौधाम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उत्कृष्ट जनसेवियों का हुआ सम्मान

Tree Plantation Program Naradha : गौधाम में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, उत्कृष्ट जनसेवियों का हुआ सम्मान

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share
Tree Plantation Program Naradha
Tree Plantation Program Naradha

नारधेश्वर गौधाम विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम : Tree Plantation Program Naradha

सीजी भास्कर, 06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम नारधा स्थित नारधेश्वर गौधाम में वृक्षारोपण, गौसेवा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, गौसंवर्धन तथा समाजसेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। (Tree Plantation Program Naradha)

Contents
  • नारधेश्वर गौधाम विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम : Tree Plantation Program Naradha
  • वरिष्ठ पत्रकारों को “सुरभि कलमकार सम्मान
  • प्रकृति एवं मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम गौसेवा-साहू
Tree Plantation Program Naradha
Gauseva Program Chhattisgarh

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल एवं आयोग के पंजीयक समीर शर्मा के आगमन के साथ हुआ।

अतिथियों ने गौधाम में गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर उन्हें हरी भाजी खिलाई तथा गौसेवा का संदेश दिया। इसके बाद गौधाम परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Tree Plantation Program Naradha
Tree Plantation Program Naradha

सायं 4 बजे आयोजित मुख्य समारोह में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा अस्वस्थता के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उनके स्थान पर विधायक प्रतिनिधि एवं नारधेश्वर गौधाम के संरक्षक सतीश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भिलाई के वरिष्ठ पत्रकारों एवं समाजसेवियों की विशेष उपस्थिति रही। (Tree Plantation Program Naradha)

वरिष्ठ पत्रकारों को “सुरभि कलमकार सम्मान

इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को “सुरभि कलमकार सम्मान” से सम्मानित किया गया। वहीं समाज, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए।

भिलाई प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सम्मानित अतिथियों एवं चयनित प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बढ़ावा देने के लिए स्मृति चिन्ह के स्थान पर सभी सम्मानित अतिथियों को पौधे भेंट किए गए।

प्रकृति एवं मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम गौसेवा-साहू

मुख्य अतिथि सतीश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण और गौसेवा प्रकृति एवं मानवता की सेवा के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

 

Green Mission Chhattisgarh
Green Mission Chhattisgarh

कार्यक्रम का आयोजन नारधेश्वर गौधाम, ग्राम पंचायत नारधा एवं सर्वोदय मंदिर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गौसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tree Plantation Program Naradha
World Environment Day Celebration

कार्यक्रम में गौसेवा आयोग अध्यक्ष विशेश्वर पटेल, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, गौसेवा आयोग के पंजीयक समीर शर्मा, भिलाई प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनबोइर, अभय जवादे तथा संतोष मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

School से लौट रही बच्ची किडनैप, रेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
जान से मारने की धमकी देने वाली दो महिलाओं के खिलाफ हुई FIR, शराब के लिए रूपये नहीं दिए तो महिला को दो युवकों ने मारा
Rule Change : LPG के दाम घटे… ₹12 लाख तक इनकम टैक्स Free, आज से देश में लागू हो रहे ये 5 बड़े बदलाव
सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों के साथ कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की फोटो वायरल कर भाजपा ने कसा तंज, कहा ‘खूब जमेगा रंग, जब जेल में बैठेंगे तीन यार’
संवाद और सहयोग बढ़ाने की पहल, दुर्ग में शुरू हुई पुलिस जन मित्र योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Big action by Durg Police
Big action by Durg Police : नागपुर में चल रहे अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा रैकेट का…

Coal Smuggling : कोयले के कारोबार में खुला बड़ा खेल, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

सीजी भास्कर, 06 जून। दुर्ग जिले में अवैध…

Naxal Memorial : माड़ क्षेत्र में हुई बड़ी कार्रवाई, वर्षों से खड़े प्रतीकों को किया गया जमींदोज

सीजी भास्कर, 06 जून। नारायणपुर जिले के माड़…

Bhupesh Baghel : नेताओं को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 06 जून। रायपुर में राजनीतिक माहौल…

Hotel Employee : होटल की रसोई में मिला कर्मचारी का शव, पुराने मामले के बीच बढ़ी चर्चा

सीजी भास्कर, 06 जून। मोहला शहर में शनिवार…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव : नगर पंचायत अध्यक्ष की भाजपा टिकट संजय यादव को, जिलाध्यक्ष ने घोषित किए 15 पार्षद प्रत्याशी

25/01/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

IPS जी पी सिंह को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने रद्द की उनके खिलाफ सभी FIR

13/11/2024
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

CG Big Breaking News 🔵 जमीन पट्टे से जुड़े सभी पुराने सर्कुलर छत्तीसगढ़ में रद्द, अब मंडी में बाहरी खरीदारों को भी मौका, पान मसाला गुटखा से जुड़े टैक्स विधेयक में भी हुआ बदलाव, बदला जाएगा मोवा बाजार चौक का नाम

20/07/2024
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

Nidhan News : दुर्गा काली मंदिर के संस्थापक गुरूजी सुशील कहार नहीं रहे, दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार

16/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?