CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tribal Assault Case : आदिवासी मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

Tribal Assault Case : आदिवासी मजदूरों को बंधक बनाकर पीटा, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
Tribal Assault Case
Tribal Assault Case

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में दो आदिवासी मजदूरों को बंधक बनाकर मारपीट करने, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर कृषि सेवा केंद्र के संचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (Tribal Assault Case) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • कृषि सेवा केंद्र बुलाकर लगाया चोरी का आरोप
  • निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, जातिसूचक गालियां देने का आरोप
  • मोबाइल और स्कूटी की चाबी भी छीनी
  • तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
  • पीड़ित मजदूरों पर भी दर्ज है एफआईआर

कृषि सेवा केंद्र बुलाकर लगाया चोरी का आरोप

पीड़ित विल्सन तिर्की और आनंद कुजूर ने शिकायत में बताया कि 3 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उन्हें राहुल कृषि केंद्र बुलाया गया। वहां उन पर एक्सपायरी मक्का और धान बेचने तथा चोरी करने का आरोप लगाया गया। जब उन्होंने आरोपों का विरोध किया तो राहुल केसरी ने उन्हें मकान के अंदर ले जाकर मारपीट शुरू कर दी।

निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद प्रियांशु केसरी और प्रेमचंद केसरी भी वहां पहुंच गए। तीनों आरोपियों ने मिलकर दोनों मजदूरों को निर्वस्त्र कर दिया, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और लात-घूंसों व थप्पड़ों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद उन्हें घर के बाहर निकालकर फिर से पीटा गया।

मोबाइल और स्कूटी की चाबी भी छीनी

पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान विल्सन तिर्की का मोबाइल फोन और उसकी एक्टिवा स्कूटी की चाबी भी छीन ली गई। हमले में विल्सन की आंख और कान में चोट आई, जबकि आनंद कुजूर की उंगली में गंभीर चोट लगी।

तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद राहुल केसरी, प्रियांशु केसरी और प्रेमचंद केसरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 115(2), 127, 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(ड़), 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(v क) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पीड़ित मजदूरों पर भी दर्ज है एफआईआर

इस मामले में एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार राहुल केसरी की शिकायत पर सन्ना थाना में विल्सन तिर्की और आनंद कुजूर के खिलाफ धान और मक्का चोरी करने के आरोप में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच
Durg Former Deputy Sarpanch Found Dead : मंदिर परिसर में पेड़ से लटका मिला शव
गांजा तस्करी में महिला समेत तीन को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
Fire NOC Policy Chhattisgarh : फ्री फायर एनओसी खत्म, स्कूल, हॉस्पिटल समेत अन्य संस्थानों की बढ़ी मुसीबत, ऑडिट के नाम पर निजी कंपनियों की मनमानी
Raipur Property Expo 2026  : घर खरीदने का शानदार मौका! बुकिंग पर रजिस्ट्री-स्टाम्प ड्यूटी में 50% छूट 

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?