सीजी भास्कर, 08 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों (Triple Baby Birth) को जन्म दिया है। इस अनोखी घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मां और दो नवजातों की हालत पूरी तरह सामान्य है। वहीं तीसरे बच्चे का वजन अपेक्षाकृत कम होने के कारण उसे बेहतर इलाज और विशेष देखभाल के लिए वाड्राफनगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव
प्रसव कराने वाले चिकित्सक डॉ. कृपा शंकर भगत ने बताया कि डिलीवरी सामान्य (Triple Baby Birth) रूप से हुई है। मां सहित दो बच्चों की स्थिति स्थिर है और सभी पर लगातार चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। कम वजन वाले बच्चे को एहतियातन रेफर किया गया है, ताकि उसे विशेष चिकित्सा सुविधा मिल सके।
परिवार में खुशी, इलाके में चर्चा
महिला के पति ने बताया कि वे ग्राम पंचायत चकदेही के निवासी हैं और इलाज के लिए रघुनाथ नगर सामुदायिक स्वास्थ्य (Triple Baby Birth) केंद्र आए थे। तीन बच्चों के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा हुआ है और पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज और नियमित जांच से ऐसे मामलों में मां और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। यह सफल प्रसव स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था को भी दर्शाता है।




