CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Agra में अतुल सुभाष जैसा केस… पत्नी से परेशान IT कंपनी के मैनेजर ने रोते हुए बनाया वीडियो और दे दी जान

Agra में अतुल सुभाष जैसा केस… पत्नी से परेशान IT कंपनी के मैनेजर ने रोते हुए बनाया वीडियो और दे दी जान

By Newsdesk Admin 28/02/2025
Share

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर एक IT कंपनी के मैनेजर ने आत्महत्या कर ली. शख्स ने गले में फंदा डालकर रोते हुए लाइव वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शख्स ने अपनी पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है. मामले में मृतक के पिता ने थाना सदर में तहरीर दी है. इस घटना ने बेंगलुरु के अतुल सुभाष सुसाइड केस की याद ताजा कर दी है.

दरअसल, पूरा मामला आगरा जिले के डिफेंस कॉलोनी का है, जहां रहने वाले मानव शर्मा एक बड़ी आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर कार्यरत थे. मानव ने 24 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. मौत को गले लगाने से पहले मानव ने रोते हुए दर्द भरा वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए थे.

वीडियो में मानव शर्मा कहते हैं कि उन्होंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी. लेकिन अब पत्नी से इतना तंग आ गया हूं कि मरने के सिवा कोई चारा नहीं बचा है. मानव ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुरुषों को प्रोटेक्ट करने के लिए लॉ बनाने की बात कही.

अपने ‘आखिरी वीडियो’ में मानव कहते हैं कि ‘पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी… अब मैं विदा ले रहा हूं.’ पुरुषों को प्रोटेक्ट करने के लिए लॉ की जरूरत है. प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं. मरने से पहले मानव ने मां-बाप को परेशान न करने की अपील की.

मानव शर्मा के पिता के मुताबिक, बेटे की शादी पिछले साल ही हुई थी. जॉब के चलते वो अपने साथ बहू को मुंबई ले गया था. लेकिन बहू आए दिन वहां उससे झगड़ा करती थी. इतना ही नहीं परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी. बहू का किसी के साथ अफेयर भी था. फरवरी के आखिर में मानव पत्नी को लेकर मुंबई से लौटा था, लौटते ही वह मायके चली गई.

पिता का आरोप है कि मानव को बहू के मायके वालों ने धमकाया. बहू भी उसे प्रताड़ित करती थी. इसी अवसाद में आकर मानव ने 24 फरवरी को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने मरने से पहले वीडियो बनाकर अपनी व्यथा बताई है.

गौरतलब हो कि मानव शर्मा का 6.57 मिनट का ‘आखिरी वीडियो’ दिल दहलाने वाला है. फंदे को गले में कसकर वीडियो बनाते हुए मानव भावुक होते हुए कहते हैं- मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं. इसके बाद वो फांसी पर झूल जाते हैं.

You Might Also Like

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Period Leave Policy India : Menstrual Leave पर राष्ट्रीय नीति की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट बोला – कानूनी अनिवार्यता से महिलाओं की नौकरी प्रभावित हो सकती है

Raigarh Industry Safety Violation: सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 5 उद्योगों पर लगा 13.96 लाख का जुर्माना

Newsdesk Admin 28/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Healthcare development in Bhilai Sector-9 Hospital

CM Electricity Bill Relief Scheme: पेंड्रा में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ की शुरुआत, बकाया उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

CM Electricity Bill Relief Scheme : छत्तीसगढ़ के…

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

Raipur Child Labour Rescue : राजधानी Raipur के…

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown : छत्तीसगढ़ में अवैध…

Baramati incident
Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व

सीजी भास्कर 13 मार्च Mangli Bai Rawate Death…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Child Labour Rescue: औद्योगिक इलाकों में छापेमारी, 7 नाबालिग बाल मजदूर मुक्त; चार कंपनियों पर केस दर्ज

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश

13/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

13/03/2026
Period Leave Policy Indi
देश-दुनिया

Period Leave Policy India : Menstrual Leave पर राष्ट्रीय नीति की मांग ठुकराई, सुप्रीम कोर्ट बोला – कानूनी अनिवार्यता से महिलाओं की नौकरी प्रभावित हो सकती है

13/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?