CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
08/02/2026
Share
Truck Bike Collision
Truck Bike Collision

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग – खरोरा मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों (Truck Bike Collision) की मौत हो गई। धान से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने फरार हो रहे आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जो नशे की हालत में वाहन चला रहा था।

Contents
  • शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा
  • इलाज के दौरान टूटा परिवार
  • नशे में था ट्रक चालक, पुलिस ने किया अरेस्ट

मृतकों की पहचान नंदकिशोर लोधी और कुंतीबाई लोधी के रूप में हुई है। वहीं नंदकिशोर की मां राजकुमारी लोधी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुंतीबाई लोधी (पति मंगलू लोधी) अपने रिश्तेदारों के साथ एक शादी समारोह में शामिल (Truck Bike Collision) होने आरंग आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे ग्राम गुल्लू निवासी नंदकिशोर लोधी और उसकी मां राजकुमारी लोधी के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान बजरंग केमिकल डिस्टलरी के पास सामने से आ रहे धान से भरे ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही बरती। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इलाज के दौरान टूटा परिवार

हादसे में कुंतीबाई लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर और उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर (Truck Bike Collision) किया गया, जहां इलाज के दौरान नंदकिशोर लोधी ने भी दम तोड़ दिया। राजकुमारी लोधी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

नशे में था ट्रक चालक, पुलिस ने किया अरेस्ट

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन Chhattisgarh Police ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या, मां ने फांसी लगाकर दी जान
Madheshwar Pahad : मधेश्वर पहाड़ पर सावन सोमवार को कांवर यात्रा, विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग पर होगा जलाभिषेक
बिलासपुर में आफत की बारिश, पेंड्रा-रतनपुर मार्ग बंद, रिहायशी कॉलोनियों में भरा पानी, शहर से लेकर गांव तक बाढ़ के हालात
Chhattisgarh Government Schemes : नारायणपुर में “सुशासन एक्सप्रेस” रवाना, अब अंतिम गांव तक पहुंचेगी सरकार
Cyber Security Training : यूरोप जाने का सुनहरा मौका, नीदरलैंड की कंपनी करेगी छत्तीसगढ़ के छात्रों को तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?