CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 21 दिनों में 11 बार ट्रंप ने लिया सीजफायर का क्रेडिट… कांग्रेस बोली- पीएम मोदी चुप क्यों हैं

21 दिनों में 11 बार ट्रंप ने लिया सीजफायर का क्रेडिट… कांग्रेस बोली- पीएम मोदी चुप क्यों हैं

By Newsdesk Admin 31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी को यह बता देना चाहिए कि ट्रंप जो बार-बार दावा कर रहे कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम उन्होंने की करवाया, तो क्या उनका दावा सही है. पीएम इस बात को लेकर चुप्पी क्यों साध लेते हैं?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने एक बयान में फिर से कहा कि अगर वह भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम नहीं करवाते तो युद्ध की स्थिति बहुत भयावह हो जाती. उन्होंने दोनों देशों को युद्ध विराम के लिए राजी करवाया. ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक दबाव डालकर दोनों देशों के बीच युद्ध विराम करवाया है.

पिछले 21 दिनों में 11वीं बार दिया ऐसा बयान
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्रंप के दावे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह 21 दिनों में 11वीं बार है, जब प्रधानमंत्री के प्रिय मित्र ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का श्रेय खुद को दिया है. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों पर व्यापारिक दबाव डालकर इस संघर्ष को रुकवाया है.

कांग्रेस नेता जयराम ने कहा कि इतना ही नहीं इससे पहले ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान को एक जैसा बताया था, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान की तुलना में 10 गुना बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आखिर अपने जिगरी मित्र ट्रंप के इस तरह के बेबुनियादी बयानों को सुनकर कब तक चुप रहेंगे?

इससे पहले भी ट्रंप-मोदी की दोस्ती पर साधा निशाना
यह पहली बार नहीं हुआ, जब जयराम ने ट्रंप के किसी बयान को लेकर मोदी के ऊपर निशाना साधा हो. इससे पहले ट्रंप के टैरिफ वार को लेकर जयराम ने कहा था कि हमारे प्रधानमंत्री टैरिफ के बारे में सुनना नहीं चाहते हैं. वह केवल अपनी और अपने कामों की तारीफ सुनना चाहते हैं इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के टैरिफ वार को लेकर चुप हैं.

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत अधिक बढ़ गया था. चार दिनों तक भारत पाक सीमा पर भीषण लड़ाई हुई. इसके बाद 10 मई को दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हुए. इस युद्धविराम का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिया था. हालांकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीजफायर में ट्रंप की मध्यस्थता को नकारते हुए कहा था कि सीजफायर के लिए दोनों देशों के डीजीएमओ ने आपस में बात की थी.

You Might Also Like

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

Nalanda Temple Stampede : नालंदा हादसे पर सियासी हलचल…मंदिर भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट, मुआवजे और जांच का ऐलान

Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन

Newsdesk Admin 31/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Naxal Surrender Kanker: डेडलाइन के आखिरी दिन हथियार डाले, AK-47 के साथ दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

सीजी भास्कर 31 मार्च कांकेर जिले में (Naxal…

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

सीजी भास्कर 31 मार्च बिलासपुर में (Rape Case…

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत…

Dantewada Naxal Surrender : दंतेवाड़ा में नक्सलियों का मनोबल टूटा…5 ने किया सरेंडर, 40 घातक हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच (US…

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Defense Export: ब्रह्मोस से लैस ‘घातक’ युद्धपोत बेचने की तैयारी, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव

31/03/2026
देश-दुनिया

US Defense Investment Controversy: ईरान तनाव से पहले ‘डिफेंस फंड’ में निवेश की कोशिश के आरोप, पेंटागन ने कहा—सब निराधार

31/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Tech Couple Suicide : दिल दहला देने वाला सुसाइड केस… लिव-इन से शादी तक साथ रहे कपल ने एक ही दिन खत्म की जिंदगी

31/03/2026
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Nalanda Temple Stampede : नालंदा हादसे पर सियासी हलचल…मंदिर भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट, मुआवजे और जांच का ऐलान

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?