CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बैठक से नदारद रहे टीएस सिंहदेव, सचिन ने दी चेतावनी- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी कार्रवाई..

बैठक से नदारद रहे टीएस सिंहदेव, सचिन ने दी चेतावनी- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी कार्रवाई..

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मार्च |

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की मीटिंग ली। बैठक में पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हुए। मीटिंग के बाद पायलट ने कहा कि जो निष्क्रिय हैं, ऐसे लोगों को बदला जाएगा। पार्टी से खिलाफत करने वालों पर सख्त एक्शन होगा।

पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति, चुनाव के परिणाम जैसे कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले 9 महीने में संगठन को और ताकत देने के लिए रोडमैप बनाएंगे। कांग्रेस आम लोगों के बीच जाएगी। कांग्रेस मास कॉन्टैक्ट करेगी। इसके पहले रायपुर जेल में पायलट कवासी लखमा से मिले थे।

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर फिलहाल विराम

AICC महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही संगठन में नियुक्तियां की जाएंगी। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक जो भी पद खाली हैं, उन्हें जल्द भरा जाएगा। संगठन में बदलाव की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है।

माना जा रहा है कि अगर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की संभावना मजबूत होती, तो इन नियुक्तियों को कुछ समय के लिए टाला जा सकता था, लेकिन अब संगठन को जल्द मजबूती देने की बात कही जा रही है, तो फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की संभावना कम नजर आ रही है।

चुनावों में हुई हार की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा

बैठक में लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में हुई हार की समीक्षा और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस न सिर्फ विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवा चुकी है, बल्कि हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनावों में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस अधिकांश नगर निगमों में महापौर और पंचायतों में अध्यक्ष पद तक नहीं जीत पाई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही है। बैठक में PCC प्रभारी सचिन पायलट के साथ-साथ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कई नेता मौजूद रहे।

डबल इंजन का काम कांग्रेस पर अटैक करना- पायलट

मीटिंग से पहले सचिन पायलट ने शराब घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलकर पायलट ने बयान दिया कि, केंद्र-राज्य की डबल इंजन का काम कांग्रेस पर अटैक करना है।

पायलट ने कहा कि भाजपा की विचारधारा का विरोध करने पर चरित्र हरण करने की कोशिश की जाती है, सरकारी एजेंसी से मनोबल तोड़ने की कोशिश होती है। ये व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है। देश में जहां-जहां बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, वहां विरोध जताएंगे।

बागी नेता सचिन पायलट से मिलने की कोशिश करते दिखे

कांग्रेस के बागी भी सचिन पायलट से मिलने की कोशिश करते दिखाई दिए। निर्दलीय पार्षद आकाश तिवारी जेल परिसर और कांग्रेस भवन में दिखाई दिए। पायलट से मिलकर कांग्रेस में वापसी की इच्छा जताई। वहीं कुलदीप जुनेजा भी पायलट से मिलने की कोशिश करते दिखे। जुनेजा पर पार्टी से प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी को लेकर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

Bhilai Breaking 🛑 टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर बीएसपी फिल्टर प्लांट पानी जांचने पहुंचे निगम कमिश्नर, सैम्पल लैब भिजवाया
Electricity Theft Case : बिजली चोरी पर सख्त रुख, हाई कोर्ट ने सबूतों को माना पुख्ता, दोषी की अपील खारिज कर सजा बरकरार रखी
Bilaspur Gambling Raid : शादी हॉल में चल रहा था जुए का अड्डा, भाजपा और कांग्रेस नेताओं सहित 14 गिरफ्तार – पुलिस ने दबिश देकर बरामद किए ₹2.17 लाख
Tahkadond Mobile Network : अबूझमाड़ में ‘डिजिटल सूर्योदय’! ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी
अवैध कारोबार में संलिप्तता की शिकायत पर SP ने प्रधान आरक्षक को किया Suspend

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG PHE Department Transfer List : पीएचई विभाग में बड़ी सर्जरी! अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं समेत 43 अधिकारियों के तबादले
CG PHE Department Transfer List : पीएचई विभाग में बड़ी सर्जरी! अधीक्षण और कार्यपालन अभियंताओं समेत 43 अधिकारियों के तबादले

इस बड़े फेरबदल (CG PHE Department Transfer List)…

India A Rising Stars Asia Cup 2026 : लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में ढेर हुई इंडिया ए! श्रीलंका ए ने 8 विकेट से रौंदा
India A Rising Stars Asia Cup 2026 : लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में ढेर हुई इंडिया ए! श्रीलंका ए ने 8 विकेट से रौंदा

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (India A Rising…

SMAT 2026 Super League : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में पहुंचीं ये 8 टीमें! जानें पूरा शेड्यूल और वेन्यू
SMAT 2026 Super League : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग में पहुंचीं ये 8 टीमें! जानें पूरा शेड्यूल और वेन्यू

ग्रुप स्टेज के रोमांचक मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट…

Hemchand Yadav University Exam Form : पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान!
Hemchand Yadav University Exam Form : पीजी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान!

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (Hemchand Yadav University Exam…

RBI Gold Reserve India : भारत की बड़ी रणनीतिक कामयाबी! लंदन से स्वदेश लौटा 60 टन से ज्यादा सोना
RBI Gold Reserve India : भारत की बड़ी रणनीतिक कामयाबी! लंदन से स्वदेश लौटा 60 टन से ज्यादा सोना

आरबीआई की ताजा छमाही रिपोर्ट (RBI Gold Reserve…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?