CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tum Bin Jiya Jaaye Kaise….🟣 पति के शव पर सिर रख रो रही पत्नी की भी थम गई सांसें 🟤 एक ही घर से निकली दोनों की अर्थी

Tum Bin Jiya Jaaye Kaise….🟣 पति के शव पर सिर रख रो रही पत्नी की भी थम गई सांसें 🟤 एक ही घर से निकली दोनों की अर्थी

By Newsdesk Admin 24/07/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। पति की मृत्यु बाद उसके सीने पर सिर रख फूट फूटकर कर रो रही पत्नी की चंद मिनटों में ही मौत हो गई।

घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की है जहां 85 वर्षीय बुजुर्ग की बीमारी के कारण मौत हुई और बुजुर्ग की पत्नी यह गम बर्दाश्त नहीं कर पाई। वो पति के शव के पास बैठी उनके सीने पर सिर रखकर रोने लगी और चंद मिनटों में पत्नी की भी मौत हो गई। दोनों की अर्थी फिर एक साथ घर से निकली। अब पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।आपको बता दें कि बीमारी से जूझ रहे 85 वर्षीय शंकर मंडल की मौत हो गई। पति की मौत का सदमा 68 साल की उनकी पत्नी नियति मंडल को ऐसा लगा कि वो फूट-फूट कर उनके सीने पर सिर रखकर रोने लगी और चंद मिनट बाद नियति की भी मौत हो गई। दोनों ने एक साथ 50 साल वैवाहिक जीवन बिताया।

गौरतलब हो कि भरतपुर थाना क्षेत्र के भोल्टा गांव में रहने वाले शंकर मंडल की शादी 50 साल पहले नियति मंडल से हुई थी। परिवार आगे बढ़ा, बच्चों के बाद उनके पोता-पोती भी हुए। भरा पूरा परिवार था। दंपति परिवार के साथ बेहद खुश थे लेकिन जब शंकर 85 साल के हुए तो बढ़ती उम्र के कारण बीमार रहने लगे। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत अचानक से ज्यादा बिगड़ गई। इलाज के लिए भरतपुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कुछ दिन बाद उन्हें वहां से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। यहां आते ही एक दो दिन बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे पहले कि परिवार उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचता, शंकर ने दम तोड़ दिया। पति की मौत का सदमा नियति मंडल बर्दाश्त नहीं कर पाईं। वह पति की लाश के पास बैठीं उनके सीने पर सिर रखकर रोने लगीं और रोते-रोते नियति खामोश हो गईं। परिवार ने जैसे ही उन्हें पति की लाश से अलग करना चाहा तो पाया कि नियति का शरीर ठंडा पड़ चुका है। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने चेक किया तो बताया कि नियति की भी मौत हो चुकी है। पति-पत्नी दोनों की अर्थी एक साथ घर के आंगन से निकली और साथ में ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

You Might Also Like

3 बच्चों की मां को कहता था आंटी, उसी को दे बैठा दिल… पंचायत बुलाई और प्रमिका के पति के सामने भर दी मांग

Bank Holiday June 2025 : इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक…जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट…

हमारे धर्म को गंदा धर्म कहा, महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताया… शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी, TMC पर उठने लगे सवाल

क्या फिर आसमान छूने वाली हैं प्याज की कीमतें, महाराष्ट्र से कौन सी आई बुरी खबर?

कानपुर-कन्नौज के युवाओं को जोड़ रहा था तुफैल, ISI के लिए बना रहा था जासूसी नेटवर्क… यूपी ATS की पूछताछ में खुलासा

TAGGED: Breaking news, india
Newsdesk Admin 24/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Budget Breaking : विकसित भारत को लेकर मोदी 3.0 के रोडमैप की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट में दिखाई है झलक 🟠 विकास, कृषक हित, गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प की नींव होगी मजबूत : रत्नावली कौशल
Next Article Big Breaking 🛑 नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर विमान हादसे में 18 लोगों की मौत 🛑 पोखरा के लिए टेक-ऑफ करते समय हादसा, घायल पायलट अस्पताल में

You Might Also Like

देश-दुनिया

3 बच्चों की मां को कहता था आंटी, उसी को दे बैठा दिल… पंचायत बुलाई और प्रमिका के पति के सामने भर दी मांग

01/06/2025
देश-दुनिया

Bank Holiday June 2025 : इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक…जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट…

01/06/2025
अन्य

हमारे धर्म को गंदा धर्म कहा, महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताया… शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी, TMC पर उठने लगे सवाल

01/06/2025
देश-दुनिया

क्या फिर आसमान छूने वाली हैं प्याज की कीमतें, महाराष्ट्र से कौन सी आई बुरी खबर?

01/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?