CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Theft at KailashNagar Bhilai : शादी में परिवार लेकर निकले दो भाईयों के मकान का टूटा ताला

Theft at KailashNagar Bhilai : शादी में परिवार लेकर निकले दो भाईयों के मकान का टूटा ताला

By Newsdesk Admin 26/11/2025
Share

सर्कुलर मार्केट व्यवसायी शादी में गए थे आरंग, आज लौटते ही घर के सभी ताले टूटे मिले

कैश सहित लाखों के गहने चोरी, दुर्ग पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। आरंग शादी में शामिल हो आज सुबह भिलाई लौटे गुप्ता ब्रदर्स (Gupta Brothers) के पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके दो मंजिला मकान के सभी कमरों के ताले टूटे मिले और घर के भीतर आलमारी में रखा कैश और जेवरात लेकर अज्ञात चोर निकल भागे हैं। (Theft at KailashNagar Bhilai)

Contents
सर्कुलर मार्केट व्यवसायी शादी में गए थे आरंग, आज लौटते ही घर के सभी ताले टूटे मिलेकैश सहित लाखों के गहने चोरी, दुर्ग पुलिस खंगाल रही सीसीटीवीसोने चांदी के जेवर और दोनों कमरों से कैश गायब : Theft at KailashNagar Bhilaiसर्कुलर मार्केट पावर हाऊस भिलाई के व्यवसायी हैं राजकुमार 5 रात के बीच सूना मकान बना निशाना : Theft at KailashNagar Bhilaiसभी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला

भिलाई जामुल थाना अंतर्गत लोहिया रोड कैलाश नगर की इस घटना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 331(4), 305 के तहत मामला दर्ज कर आस पास के क्षेत्र में सीसीटीवी जांच में जुट गई है। चोरी की इस घटना से क्षेत्र में असंतोष देखा जा रहा है।

जामुल पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर लोहिया रोड स्थित प्लाट नंबर 28 में गुप्ता ब्रदर्स के सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

सोने चांदी के जेवर और दोनों कमरों से कैश गायब : Theft at KailashNagar Bhilai

राहुल गुप्ता के मकान से एक सोने की चैन, एक जोड़ी सोने का ईयर टाप्स छोटा, एक जोड़ी सोने का ईयर टाप्स बड़ा, एक जोड़ी सोने का झुमका, नौ चांदी का सिक्का, दो चांदी की चैन व कैश 40 हजार तथा उनके राजकुमार गुप्ता के कमरे की आलमारी से एक सोने की चैन, एक जोड़ी सोने का ईयर टाप्स, 4 सोने की फुल्ली, 5 जोड़ी चांदी की पायल और कैश 80 हजार रूपये चोरी हुए हैं।

सर्कुलर मार्केट पावर हाऊस भिलाई के व्यवसायी हैं राजकुमार

आपको बता दें कि गुप्ता ब्रदर्स की परफ्यूम एण्ड अगरबत्ती के नाम से सर्कुलर मार्केट पावर हाऊस भिलाई में दुकान है। लोहिया रोड पर इनका दो मंजिला घर है। जहां नीचे राहुल और ऊपर राजकुमार परिवार सहित रहते हैं।

5 रात के बीच सूना मकान बना निशाना : Theft at KailashNagar Bhilai

गुप्ता ब्रदर्स ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर की सुबह 7 बजे वो परिवार सहित घर में ताला लगा शादी के कार्यक्रम में आरंग गए। आज सुबह 10 बजे वापस आए तो देखा कि घर के मेनगेट में लगा ताला टूटा हुआ था।

सभी कमरों का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला

घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। मेरे कमरे की आलमारी का लॉक टूटा हुआ था और आलमारी में रखा कीमती जेवर और कैश गायब था।

अज्ञात चोर घर के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश किए और आलमारी का लॉक तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गए हैं।

इस घटना से लोहिया रोड (Lohia Road) स्थित निजी मकानों के रहवासी दहशत में हैं। उनका कहना है कि ऐसी व्यस्त सड़क पर चोरी की इस वारदात से असुरक्षा का भय निर्मित हो गया है।

You Might Also Like

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

Zomato Delivery Boy Robbery : भिलाई में चाकू की नोक पर लूट, कुछ ही घंटों में 2 आरोपी वाहन समेत गिरफ्तार

Bhilai Development Projects: वैशाली नगर को 300 करोड़ की बड़ी सौगात, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेंगे तीन फ्लाईओवर

Holi Emergency Service : विधायक रिकेश सेन ने खुद संभाली एंबुलेंस की कमान, 37 वार्डों में गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश

Newsdesk Admin 26/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

सीजी भास्कर 6 मार्च कोरबा। Well Accident Korba…

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

सीजी भास्कर 6 मार्च सक्ती। Fake Doctor Injection…

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

बलौदाबाजार। Balodabazar Tehsil Fire: शहर के ऐतिहासिक तहसील…

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

सीजी भास्कर 6 मार्च महासमुंद। Chandi Mata Temple…

MSME Workshop GPM District
MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला

सीजी भास्कर, 06 मार्च। जिले में सूक्ष्म, लघु…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

06/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Zomato Delivery Boy Robbery : भिलाई में चाकू की नोक पर लूट, कुछ ही घंटों में 2 आरोपी वाहन समेत गिरफ्तार

06/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Bhilai Development Projects: वैशाली नगर को 300 करोड़ की बड़ी सौगात, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेंगे तीन फ्लाईओवर

06/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Holi Emergency Service : विधायक रिकेश सेन ने खुद संभाली एंबुलेंस की कमान, 37 वार्डों में गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?