CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा में दो घोड़े ग्लैंडर्स से संक्रमित मिले: बीमारी फैलने से रोकने के लिए तीन महीने तक नगर में घोड़ों-खच्चरों के प्रवेश पर रोक, संक्रमित घोड़ों को दी जाएगी विष दे कर मौत

सरगुजा में दो घोड़े ग्लैंडर्स से संक्रमित मिले: बीमारी फैलने से रोकने के लिए तीन महीने तक नगर में घोड़ों-खच्चरों के प्रवेश पर रोक, संक्रमित घोड़ों को दी जाएगी विष दे कर मौत

By Newsdesk Admin 27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून |

सरगुजा जिले में घोड़ों, गधों और खच्चरों में पाई जाने वाली खतरनाक संक्रामक बीमारी ग्लैंडर्स की पुष्टि हुई है। यहां शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले दो घोड़े में ग्लैंडर्स के लक्षण मिले थे। इसकी पुष्टि के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार को ब्लड सैंपल भेजा गया था। पांचवीं बार भेजे गए दोनों घोड़ों के ब्लड सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। दोनों घोड़ों को निर्धारित प्रोटोकाल के तहत जहर देकर मारा जाएगा।

सरगुजा में शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले एक घोड़े में ग्लैंडर्स के लक्षण मिले थे। उस घोड़े को दूसरे घोड़े के साथ रखा गया था। इन घोड़ों के ब्लड सैंपल जांच के लिए चार बार राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार भेजे गए थे, लेकिन इन रिपोर्ट में एक घोड़े की रिपोर्ट पॉजिटिव और दूसरे की नेगेटिव आई थी। पांचवीं बार भेजे गए दोनों सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

वहीं ग्लैंडर्स की पुष्टि होने के बाद अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में अगले 3 महीने तक अश्व प्रजाति के पशुओं के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी किए हैं।

जहर देकर मारे जाएंगे घोड़े

नियमानुसार ग्लैंडर्स की पुष्टि तभी हो सकती है, जब दोनों रिपोर्ट पॉजिटिव आएं। अब दोनों घोड़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रोटोकाल के तहत इन घोड़े को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार जहर देकर मारा जाएगा। इसके लिए कलेक्टर से अनुमति लेकर दोनों घोड़ों को आज मारने की तैयारी है।

प्रोटोकाल के तहत दोनों घोड़ों को पहले एनीस्थिसिया दिया जाएगा, फिर उन्हें जहर देकर मारा जाएगा और फिर उन्हें दफन किया जाएगा। घोड़ों के मालिक को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उत्तर छत्तीसगढ़ में पहली बार मिला संक्रमण

उत्तर छत्तीसगढ़ के घोड़ों में पहली बार इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। सरगुजा में कुल 28 घोड़े हैं। संदिग्ध संक्रमित घोड़े को अंबिकापुर शहर में ही 2 अन्य घोड़ों के साथ रखा गया। इन्हीं घोड़ों के साथ रहने वाले एक घोड़े की पहले मौत हो चुकी है।

पाठ क्षेत्र में आज भी घोड़े का उपयोग

उत्तर छत्तीसगढ़ के पठारी क्षेत्रों के अलावा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले लोग आज भी घोड़े पालते हैं। इनका उपयोग सामानों की ढुलाई के अलावा व्यक्तिगत आवाजाही के लिए भी किया जाता है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में भी कुछ लोगों ने घोड़े रखे हैं। यहां पहुंचने वाले सैलानियों के लिए ये घोड़े आकर्षण के केंद्र होते हैं।

जबलपुर में हो चुकी है घोड़ों की मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर में अभी तक 10 घोड़ों की मौत हो चुकी है। यहां के भी दो घोड़ों के सैंपल हिसार भेजे गए थे, उनमें से एक की रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे की रिपोर्ट के आधार पर वहां ग्लैंडर्स नियंत्रण प्रोटोकाल लागू किया गया है।

You Might Also Like

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

Newsdesk Admin 27/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Live-in Relationship Death Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Teacher Transfer Case
Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

08/02/2026
Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?