CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऊंचाई से गिर गए दो मजदूर भाई : कॉलोनी में काम करते समय हादसा, 11 KV करंट की चपेट में आए

ऊंचाई से गिर गए दो मजदूर भाई : कॉलोनी में काम करते समय हादसा, 11 KV करंट की चपेट में आए

By Newsdesk Admin 18/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। बिलासपुर में एक प्राइवेट कॉलोनी इंदू इमेजिका में निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय 2 मजदूरी भाई 25 फीट नीचे जमीन पर गिर गए। जिससे दोनों घायल गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
जानिए क्या है पूरा मामलाकरंट से झुलस नीचे गिर गए दोनों भाईबिना सुरक्षा उपकरणों के काम

बताया जा रहा है कि, दोनों भाई छत पर काम कर रहे थे, तभी एक भाई 11 KV बिजली तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। जिसे बचाने के लिए उसका भाई दौड़ा। दोनों करंट से झुलस कर नीचे गिर गए। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाईकोर्ट के पीछे ग्राम छतौना स्थित इंदू इमेजिका कॉलोनी विकसित हो रहा है। यहां प्लाट काटकर मकान निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार की शाम यहां बड़ा हादसा हो गया। कॉलोनी में शंकर लोकवानी के निर्माणाधीन मकान की छत पर मजदूर काम कर रहे थे।

शाम करीब 5.30 बजे रविंद्र मरकाम और उसका भाई शिवेंद्र मरकाम छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान रविंद्र 11 KV तार की चपेट में आ गया। उसके चिल्लाने पर बचाने के लिए शिवेंद्र उसकी तरफ दौड़ा। जिसके बाद शिवेंद्र ने उसे खींचने की कोशिश की।

करंट से झुलस नीचे गिर गए दोनों भाई

इस दौरान दोनों बिजली करंट के तेज झटके के साथ छत से नीचे गिर गए। हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं, छत से नीचे गिरने के कारण सिर और हाथ-पैर में भी चोट आई है।

वहां काम करने वाले मजदूरों ने इस घटना की सूचना पुलिस के 112 को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम ने दोनों को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया।

बिना सुरक्षा उपकरणों के काम

मकान मालिक का नाम शंकर लोकवानी है। शंकर लोकवानी महामाया ट्रैक्टर ट्राली फर्म का संचालक है।

उस पर आरोप है कि बिना किसी जरूरी सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से छत पर काम करा रहा था। इसी दौरान दोनों तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही देर शाम चकरभाठा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर जांच कर रही है।

You Might Also Like

Vande Mataram Singing at Kalyan College: वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर हुआ सामूहिक गायन

Chhattisgarh Weather Alert: अगले चार दिन प्रदेश में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड की तीव्रता

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: जनता ने लिखा सरकार को सीधा संदेश, पुलिस पंडाल में गूंजे बदलाव के सुर

Kondagaon Road Accident: ट्रक की टक्कर से CAF जवान की मौत, भाई की आंखों के सामने बुझी जिंदगी

Kanker Burial Dispute: गांव में अंतिम संस्कार से इनकार, मसीही समाज ने थाने का घेराव किया

Newsdesk Admin 18/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Singing at Kalyan College: वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर हुआ सामूहिक गायन

Vande Mataram Singing at Kalyan College : भिलाई…

Chhattisgarh Weather Alert: अगले चार दिन प्रदेश में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड की तीव्रता

सीजी भास्कर, 7 नवंबर | Chhattisgarh Weather Alert…

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: जनता ने लिखा सरकार को सीधा संदेश, पुलिस पंडाल में गूंजे बदलाव के सुर

सीजी भास्कर, 7 नवंबर | राजधानी रायपुर में…

Kondagaon Road Accident: ट्रक की टक्कर से CAF जवान की मौत, भाई की आंखों के सामने बुझी जिंदगी

सीजी भास्कर, 7 नवंबर | Kondagaon Road Accident…

Kanker Burial Dispute: गांव में अंतिम संस्कार से इनकार, मसीही समाज ने थाने का घेराव किया

सीजी भास्कर, 7 नवंबर | छत्तीसगढ़ के कांकेर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Vande Mataram Singing at Kalyan College: वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर हुआ सामूहिक गायन

07/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमौसम

Chhattisgarh Weather Alert: अगले चार दिन प्रदेश में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड की तीव्रता

07/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: जनता ने लिखा सरकार को सीधा संदेश, पुलिस पंडाल में गूंजे बदलाव के सुर

07/11/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Kondagaon Road Accident: ट्रक की टक्कर से CAF जवान की मौत, भाई की आंखों के सामने बुझी जिंदगी

07/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?