CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UIDAI और चिप्स ने 1346 आधार ऑपरेटरों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना, विरोध की तैयारी में जुटे संचालक

UIDAI और चिप्स ने 1346 आधार ऑपरेटरों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना, विरोध की तैयारी में जुटे संचालक

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 मई |

Contents
    • सेवा बंद करने की दी चेतावनी
  • चिप्स और UIDAI ने दी सफाई

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और छत्तीसगढ़ सूचना प्रौद्योगिकी प्रचार संस्था (CHiPS) ने प्रदेश के 1,346 आधार केंद्र संचालकों पर लगभग ढाई करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। इस कार्यवाही के बाद पूरे प्रदेश में संचालकों में नाराजगी है और वे आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल, प्रदेशभर में कार्यरत आधार केंद्रों में पिछले एक वर्ष में 24 हजार से अधिक आधार पंजीयन या संशोधन के आवेदन बिना कारण बताए खारिज कर दिए गए। इससे न केवल आम नागरिकों को परेशानी हुई, बल्कि संचालकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

सेवा बंद करने की दी चेतावनी

नाराज आधार केंद्र संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि जुर्माना वापस नहीं लिया गया और दोषियों की स्पष्ट पहचान नहीं की गई तो वे सेवा बंद कर आंदोलन करेंगे। इससे आम नागरिकों को आधार पंजीयन और अपडेट जैसी सेवाओं में कठिनाई हो सकती है। ऑपरेटरों का कहना है कि UIDAI और चिप्स द्वारा न तो स्पष्ट कारण बताया जा रहा है और न ही सुनवाई का अवसर दिया जा रहा है। वर्षों से सेवा दे रहे कई कर्मियों पर लाखों रुपये का जुर्माना थोप दिया गया है। पंजीयन के नियमों में ढिलाई इन कारणों से कुछ आपरेटरों पर दो लाख रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई गई है। लगभग 707 ऑपरेटरों पर दो लाख, 260 पर एक से दो लाख और शेष पर 50 हजार से अधिक की पेनल्टी लगाई गई।

चिप्स और UIDAI ने दी सफाई

चिप्स और UIDAI अधिकारियों का कहना है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पहले चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद गड़बड़ी करने वालों पर यह कार्रवाई की गई है। डाटा की शुद्धता बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने कहा कि पेनल्टी इसलिए लगाई गई क्योंकि बिना कारण आवेदन खारिज हो रहे थे, जिससे लोग परेशान हुए। दूसरा दस्तावेज में त्रुटियां पाई गई। अंतिम फोटो मिलान में अंतर पाया गया।

रात ढाई बजे पुलिस को देख फॉर्म हाउस से भागा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष, फार्म हाउस से पकड़ाई 500 पेटी अवैध शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Takhatpur Chowpatty : चौपाटी की जमीन को लेकर बढ़ा विवाद, तीन दिन की मोहलत देकर आंदोलन की चेतावनी
Bribe Scandal in CG :  50 हजार का चढ़ावा लेते हुए एसीबी के हाथों रंगे हाथों धरा गया स्वास्थ्य विभाग का बाबू
Jagdalpur Police Action : बस्तर में सुरक्षा और यातायात पर कड़ा पहरा, ट्रैफिक रोकने वालों पर होगी एफआईआर, जगदलपुर में पुलिस-प्रशासन की बड़ी बैठक
दिल्ली जा रही फ्लाइट में महिला ने सह यात्रियों पर किया हमला 🛑 CISF कांस्टेबल को दांत काटा, उड़ान रोक एयरपोर्ट पुलिस के हवाले की गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?