CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की महिला:पति ने कहा- फोन आया तब वह घबराई हुई थी; CM ने शाह से मांगी मदद

ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की महिला:पति ने कहा- फोन आया तब वह घबराई हुई थी; CM ने शाह से मांगी मदद

By Newsdesk Admin 25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून |

ईरान और इजराइल जंग के बीच उज्जैन की एक महिला मनीषा भटनागर कतर की राजधानी दोहा में फंसी हुई हैं। वह कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम करती हैं। बीते तीन वर्षों से वहीं पर हैं।

महिला का परिवार नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर में रहता है। पति रजत भटनागर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पत्नी का फोन आया था। वह घबराई हुई थी। उसने बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहे हैं। घर के पास आवाजें आ रही हैं।

पति ने बताया कि इसके बाद हमने न्यूज चैनल लगाया तो देखा कि कतर में स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला किया है। जिससे काफी पैनिक स्थिति बन गई थी। कुछ समय बाद फिर रजत ने पत्नी को फोन लगाया लेकिन रिसीव नहीं किया गया। इस कारण से घर परिवार के लोग परेशान हो रहे थे।

इधर, मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने शाह से महिला की सकुशल वापसी के लिए सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने अफसरों को भी केंद्र सरकार से संपर्क में रहकर महिला की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थिति अब सामान्य, जल्द आएगी वापस रजत भटनागर ने बताया कि जब पत्नी से संपर्क नहीं हो पा रहा था तो हमने युवा मोर्चा से जुड़े कार्तिक से बात की। उन्होंने हमारी बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाई। इसके बाद सीएम ने तुरंत एक्शन लिया। वहां भी अभी स्थिति सामान्य होने लगी है। मनीषा से मंगलवार को संपर्क हो गया है। वह जल्द उज्जैन आएगी। उज्जैन प्रशासन से भी फोन आया था। उन्होंने भी जानकारी ली है।

सूचना मिलते ही एम्बेसी को किया ईमेल मनीषा के पति रजत ने यह भी कहा मुख्यमंत्री के अलावा इंडियन एम्बेसी, कतर एम्बेसी, पीएमओ, सीएमओ, एविएशन डीजीसीए को भी ईमेल किया था। जिसमें मनीषा की सभी जानकारी साझा की है। सीजफायर की न्यूज के बाद कतर सीमा पर स्थिति सामान्य है।

You Might Also Like

iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

पहले ज्योति, अब शिवम… 29 दिन में शारदा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की आत्महत्या से हड़कंप, प्रबंधन पर सवाल

HDFC Bank ने बदले नियम: महीने में सिर्फ 4 फ्री कैश ट्रांजेक्शन, उसके बाद लगेगा 150 रुपये चार्ज!

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025: मंदिरों में भक्ति की गूंज, 1100 किलो मालपुए का भोग, CM ने बच्चों संग मनाया पर्व

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बड़ा सड़क हादसा: इंदौर से पुरी जा रहे छह युवकों की मौत, ड्राइवर सुरक्षित

Newsdesk Admin 25/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महाकाल दर्शन करने आए युवक की डूबने से मौत, 6 दोस्तों के साथ आया, शिप्रा नदी के गहरे पानी में..
Next Article आत्मानंद स्कूल में फेल छात्रा को कक्षा में बैठने से रोका, TC लेने का फरमान — DEO ने कहा…

You Might Also Like

देश-दुनिया

iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

17/08/2025
देश-दुनिया

पहले ज्योति, अब शिवम… 29 दिन में शारदा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की आत्महत्या से हड़कंप, प्रबंधन पर सवाल

17/08/2025
देश-दुनिया

HDFC Bank ने बदले नियम: महीने में सिर्फ 4 फ्री कैश ट्रांजेक्शन, उसके बाद लगेगा 150 रुपये चार्ज!

17/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025: मंदिरों में भक्ति की गूंज, 1100 किलो मालपुए का भोग, CM ने बच्चों संग मनाया पर्व

17/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?