CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP: अलीगढ़ में मीट व्यापारियों से मारपीट पर भड़के चंद्र शेखर आजाद, पीड़ितों से मिलकर बोले- ‘मुस्लिम समुदाय के लोगों…’

UP: अलीगढ़ में मीट व्यापारियों से मारपीट पर भड़के चंद्र शेखर आजाद, पीड़ितों से मिलकर बोले- ‘मुस्लिम समुदाय के लोगों…’

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

27 मई 2025 :

UP News: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्र शेखर आजाद ने अलीगढ़ में मीट व्यापारियों के साथ मारपीट में घायलों से जेएन मेडिकल कॉलेज में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई और आरोप लगाया कि घायलों का अस्पताल प्रशासन के द्वारा ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है. उन्होंने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. हालांकि, इस दौरान वो सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आए.

दरअसल, अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को कुछ मीट व्यापारियों पर कथित तौर पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया था, जब वो मीट फैक्ट्री से मीट लेकर वापस लौट रहे थे. आरोप है कि इन व्यापारियों के पास मीट के बिल भी थे, बावजूद इसके उन्हें गौमांस की तस्करी के शक में रोका गया और मारपीट की गई. इस मारपीट में व्यापारी बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.

इसी क्रम में नगीना सांसद ने सोमवार को घायल व्यापारियों के मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “गौमांस के शक में जो मीट व्यापारी पीटे गए हैं, ये न केवल अमानवीय है बल्कि पूरी तरह से गैरकानूनी भी है. ये लोग अलीगढ़ की लाइसेंसी मीट फैक्ट्री से वैध तरीके से मीट ला रहे थे. इनके पास सभी दस्तावेज और बिल भी मौजूद थे. लेकिन, हमलावरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि उनके बिल भी फाड़ दिए.”

चंद्र शेखर ने कहा कि ये एक सोच-समझकर की गई हिंसा है, जो एक खास समुदाय के लोगों को टारगेट करती है. यह घटना हमारे देश के लोकतंत्र और संविधान पर हमला है. हम इसकी पूरी तरह से निंदा करते हैं और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं. उन्होंने इस दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि जिस तरह इस मामले में पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया गया, वो न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है.

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

नगीना सांसद ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, बल्कि पीड़ित व्यापारियों के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे को भी तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाए. पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और जो लोग कानून हाथ में लेकर हिंसा कर रहे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वो इस मामले को सदन में भी उठाएंगे, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके. उन्होंने आरोप लगाया कि अलीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार दलित, पिछड़े और मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं.

इस घटना के बाद अलीगढ़ में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. आसपा सांसद ने अपील की वे शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी भड़काऊ गतिविधि का हिस्सा न बनें. अगर प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता है तो उनकी पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे, चाहे वह प्रशासनिक हो या कानूनी.

हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार, कॉलर पकड़ खिंचते नंगे पांव ले गई विजिलेंस टीम, कड़ी कार्रवाई के नाम पर 20 हजार की demand
Highway Accident News : हाइवे पार करने का कर रहे थे इंतजार, बेकाबू ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत
पहलगाम हमले की ‘कीमत’ भोपाल ने चुकाई! एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छिनी, वियतनाम को मिली
Gujarat By-Elections 2025: गुजरात के विसावदर और कडी उपचुनाव में मतदान का पहला आंकड़ा आया सामने, कहां हुई ज्यादा वोटिंग?
Hockey WC 2026 : अर्जेंटीना से 5-3 से हारी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की रेस से बाहर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?