CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Politics: यूपी में बीजेपी करेगी समझौता या होगा मान मनौव्वल? सहयोगी दल के इस दावे से बढ़ी सियासी हलचल

UP Politics: यूपी में बीजेपी करेगी समझौता या होगा मान मनौव्वल? सहयोगी दल के इस दावे से बढ़ी सियासी हलचल

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share

22 मई 2025 :

UP Assembly Elections 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अभी करीब 2 साल का वक्त है. इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियां में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जहां अपने विधायकों के पांच साल का ऑडिट कराना शुरू कर दिया है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी जमीन पर अपने नेताओं को तैयार कर रही है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी कई सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है और बहुजन समाज पार्टी में भी आकाश आनंद की वापसी के बाद कई अहम सियासी संकेत मिल रहे हैं.

राज्य में इन प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा उनके सहयोगी भी अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में निषाद पार्टी के नेता और योगी सरकार में काबीना मंत्री संजय निषाद के एक बयान की बड़ी चर्चा हो रही है. बीते साल से ही संविधान यात्रा निकाल रहे संजय निषाद सहारनपुर से सोनभद्र तक की यात्रा लगे हुए हैं.

बीजेपी को कई बार दे चुके हैं सलाह

अपनी यात्रा के दौरान वह कई बार भारतीय जनता पार्टी को यह सलाह दे चुके हैं कि वह दूसरे दलों से आए विभिषणों से दूर रहे. इतना ही नहीं संजय निषाद ने इशारों में यह भी बता दिया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ने के लिए इच्छुक है.

निषाद पार्टी के मुखिया की अगुवाई वाली संविधान यात्रा अब तक जिन जिलों में गई है, वहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान संजय निषाद कई बार कह चुके हैं कि निषाद समाज का 200 से ज्यादा सीटों पर असर है. इसी साल जालौन में जब उनकी यात्रा पहुंची तब उन्होंने कहा था कि यूपी की 200 निषाद समाज बाहुल्य विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ सकती है.

क्या चाहते हैं संजय निषाद?

हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी से सीटों की वार्ता चल रही है, निषाद अक्सर यह कहते रहे हैं कि हमारी बातचीत जारी है. गौरतलब है कि राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं. संजय निषाद यह दावा अक्सर करते रहे हैं कि राज्य की 200 सीटें निषाद बाहुल्य हैं. कैबिनेट मंत्री यह बात कई मौकों पर दोहरा चुके हैं कि उनकी पार्टी के नेता अपने सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी संजय निषाद ने यही बात बीजेपी के राज्य और शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखी थी, हालांकि तब उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ा था. जानकारों का मानना है कि 200 सीटों पर दावा कर के संजय निषाद , बीजेपी पर सियासी दबाव बनाने की जुगत में हैं ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सीटें लड़ने का मौका मिले. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी समझौता करेगी या संजय निषाद को मनाएगी?

You Might Also Like

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

सीजी भास्कर, 30 मार्च। भारत और चीन के…

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

सीजी भास्कर, 30 मार्च। महंगे एयरपोर्ट खानेपीने के…

Chhattisgarh GST Loss 1500 Crore : “राहत भी, नुकसान भी!” GST 2.0 से बढ़ा कलेक्शन, लेकिन छत्तीसगढ़ पर 1500 करोड़ का खतरा

सीजी भास्कर, 30 मार्च। देश में GST 2.0…

Nitin Nabin Resignation : चुपचाप भेजा गया इस्तीफा, अचानक खत्म हुआ सस्पेंस, नितिन नवीन ने छोड़ी विधायकी, अब आगे क्या?

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार की राजनीति में…

Sonam Kapoor Second Child : नाना का दिल हुआ खुशियों से भरपूर, सोनम कपूर के घर दूसरे बेटे का जन्म, अनिल कपूर ने यूं जताई खुशी

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर…

You Might Also Like

देश-दुनिया

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

30/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

30/03/2026
देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?