CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UPSC Success Story : शादी के बाद भी नहीं टूटा हौसला, कश्मीर में चमकी IPS अफसर की कहानी….!

UPSC Success Story : शादी के बाद भी नहीं टूटा हौसला, कश्मीर में चमकी IPS अफसर की कहानी….!

By Newsdesk Admin 21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। शादी के बाद भी IPS बनने का सपना पूरा किया! घर की ज़िम्मेदारियों के साथ UPSC पास कर IPS अधिकारी बनने तक का सफर तय किया. जानिए ऐसी IPS की प्रेरणादायक कहानी और सफलता का राज….

कुछ साल पहले तक शादी के बाद महिलाओं का घर संभालना और नौकरी छोड़ देना आम बात थी. लेकिन कई महिलाओं ने इस सोच को बदल दिया और परिवार और करियर दोनों में शानदार बैलेंस बनाकर सफलता हासिल की. ऐसे में हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे IPS तनु श्री के बारे में जिन्होंने शादी के बाद भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन मेहनत की और IPS अधिकारी बनीं.

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा अपने सपनों का साथ

तनु श्री की शादी 2015 में हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को कभी पीछे नहीं छोड़ा. उन्होंने घर की ज़िम्मेदारियों को निभाते हुए UPSC की तैयारी जारी रखी और 2016 में परीक्षा पास कर 2017 में IPS अधिकारी बनीं. वे AGMUT कैडर की 2017 बैच की अधिकारी हैं और शोपियां, जम्मू-कश्मीर में SSP (सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) के रूप में सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल वे कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) में SP के पद पर तैनात हैं.

बचपन से थी पढ़ाई में होशियार

तनु श्री का जन्म 24 अप्रैल 1987 को बिहार के मोतिहारी में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा DAV पब्लिक स्कूल, बोकारो से पूरी की. उनके पिता CRPF में DIG रह चुके हैं, जिससे बचपन से ही उन्हें अनुशासन और देश सेवा की प्रेरणा मिली. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से इतिहास (ऑनर्स) में स्नातक किया और तभी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी.

पहले बनीं असिस्टेंट कमांडेंट, फिर चुनी IPS की राह

तनु श्री ने 2014 में CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में अपनी करियर की शुरुआत की. उन्होंने इनकम टैक्स विभाग की परीक्षा भी पास की, लेकिन उसमें शामिल नहीं हुईं. उनका असली सपना IPS अधिकारी बनना था, जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से पूरा किया.

बड़ी बहन बनीं प्रेरणा

IPS बनने की प्रेरणा उन्हें अपनी बड़ी बहन मनु श्री से मिली, जो CRPF में कमांडेंट हैं. मनु श्री ने हर कदम पर तनु श्री का हौसला बढ़ाया और उनका मार्गदर्शन किया.

सोशल मीडिया पर भी हैं काफी लोकप्रिय

IPS तनु श्री सिर्फ अपने काम ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनके 1.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती हैं. युवा और खासकर महिलाएं उन्हें प्रेरणा के रूप में देखती हैं

You Might Also Like

Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

SBI FD Calculator : SBI की 1111 दिन वाली FD: ₹5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? आसान भाषा में पूरा हिसाब

Trust Fund Investigation : फर्जी बाबा का ‘धन खेल’ उजागर, कुछ साल में लाखों से करोड़ों तक पहुंची संपत्ति, जांच में बड़ा खुलासा

India Defence Readiness : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में भारत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, सेना प्रमुखों संग अहम समीक्षा

Supreme Court SC Status Verdict : धर्मांतरण पर SC का बड़ा फैसला: हिंदू, सिख और बौद्ध के अलावा धर्म अपनाने पर नहीं मिलेगा SC दर्जा

Newsdesk Admin 21/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Rikesh Sen Assembly : विधायक रिकेश का सदन में बड़ा खुलासा, बिना अनुमति खड़ा हुआ सीमेंट प्लांट, करोड़ों के राजस्व पर सवाल

रायपुर | 24 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत…

Badshah Second Marriage : रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? परिवार की तस्वीरों से खुला राज, दुल्हन बनीं ये मशहूर एक्ट्रेस

सीजी भास्कर, 24 मार्च। म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित…

ABVV Bilaspur Conference : ‘अन्न नहीं अपशिष्ट’ की सोच बदलो: बिलासपुर विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी से उठा जिम्मेदारी का बड़ा संदेश

सीजी भास्कर, 24 मार्च। Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya…

Lizard Found In Water Cooler : अस्पताल के पानी में ‘जहर’ जैसी लापरवाही! वाटर कूलर में मिली मरी छिपकलियां, मरीजों में दहशत

सीजी भास्कर, 24 मार्च। जिले के सरकारी अस्पताल…

Bhatgaon Police Action : गली-गली घूमकर सट्टा लिख रहा था युवक, भटगांव पुलिस ने दबोचा; नकदी और पट्टी बरामद

सीजी भास्कर, 24 मार्च। जिले में अवैध सट्टा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनियाराजनीति

Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

24/03/2026
देश-दुनिया

SBI FD Calculator : SBI की 1111 दिन वाली FD: ₹5 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? आसान भाषा में पूरा हिसाब

24/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Trust Fund Investigation : फर्जी बाबा का ‘धन खेल’ उजागर, कुछ साल में लाखों से करोड़ों तक पहुंची संपत्ति, जांच में बड़ा खुलासा

24/03/2026
देश-दुनिया

India Defence Readiness : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में भारत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, सेना प्रमुखों संग अहम समीक्षा

24/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?