CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Urban Governance : दीपावली पर मुस्कुराएंगे कर्मचारी, सरकार ने वेतन भुगतान के निर्देश दिए

Urban Governance : दीपावली पर मुस्कुराएंगे कर्मचारी, सरकार ने वेतन भुगतान के निर्देश दिए

By Newsdesk Admin 13/10/2025
Share
Urban Governance
Urban Governance

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव (Urban Governance) ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (Urban Governance) के मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए देरी से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर नजर आने चाहिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग (Urban Governance) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों में विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने गोधाम योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित आवरण बढ़ाने हेतु एक समग्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने इसके लिए राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत राशि आबंटित करने के निर्देश दिए और इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा।

समीक्षा बैठक में नगरीय निकायों (Urban Governance) के लंबित विद्युत देयकों की समीक्षा की गई। साव ने एनर्जी बिल ऑडिट की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए प्राप्त सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने सरचार्ज एवं अतिरिक्त भार से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए निकायों के सीएमओ, लेखापाल व अभियंताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने नवगठित नगरीय निकायों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के लिए अधोसंरचना मद, चुंगी कर अथवा अन्य स्रोतों से राशि स्वीकृत कर कार्य कराने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने नवीन निकायों को शीघ्र वित्तीय सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसरों, अटल परिसरों तथा बजट में शामिल अन्य योजनाओं (Urban Governance) की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों को सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है, अतः सभी अधिकारी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को इनका शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती, वर्गीकरण तथा सेट-अप रिवीजन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उप अभियंताओं की भर्ती हेतु वित्त विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साव ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 21 नगरीय निकायों की जलप्रदाय योजनाओं एवं एसटीपी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीपीआर एवं आरएफपी कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मिशन अमृत 2.0 (Urban Governance) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की निकायवार समीक्षा कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से निर्माण में आ रही बाधाएं दूर कर कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों की चल-अचल संपत्ति, मशीनरी, वाहनों आदि की ऑडिट कर अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक परिसरों एवं दुकानों के नियमानुसार सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मुक्तिधामों को समुचित सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए शवदाह हेतु शेड, प्रतीक्षालय, पेयजल, गार्ड कक्ष, बाउंड्रीवाल आदि निर्माण के लिए सूडा की राज्य प्रवर्तित योजना से राशि आबंटित करने के निर्देश दिए। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ दुष्यंत कुमार रायस्त, उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता राजेश शर्मा भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

You Might Also Like

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Newsdesk Admin 13/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

Jashpur Festival Security: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल…

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों में…

March Theatrical Release : सिनेमा लवर्स के लिए सुपर एंटरटेनमेंट मंथ, 19 मार्च को महाक्लैश

सीजी भास्कर, 1 मार्च। मार्च 2026 सिनेमा प्रेमियों…

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

सीजी भास्कर 1 मार्राच : रायपुर में होली…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Jashpur Festival Security: जशपुर में त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति समिति बैठक में तय हुई सुरक्षा की रूपरेखा

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Farmers Fund Transfer GPM: होली से पहले जीपीएम के 19,380 किसानों को 103 करोड़ से ज्यादा की बड़ी राहत

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Holi Date 2025: होलिका दहन और रंगों की होली कब? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Holika Theme: होली से पहले कालीबाड़ी चौक बना सेल्फी प्वाइंट, ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका चर्चा में

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?