CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ खेल विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे, खेल सुविधाएं होंगी सुदृढ़, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए करेंगे प्रोत्साहित : खेल मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ खेल विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे, खेल सुविधाएं होंगी सुदृढ़, युवाओं को रचनात्मक कार्यों के लिए करेंगे प्रोत्साहित : खेल मंत्री टंक राम वर्मा

By Newsdesk Admin 20/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 जून। राज्य के खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने मंत्रालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बैठक में सर्वप्रथम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

प्रस्तुतिकरण के दौरान जानकारी दी गई कि उत्कृष्ट खिलाड़ी अलंकरण के शेष वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी। केंद्र शासन के ‘‘खेलो इंडिया’’ के तहत प्राप्त वर्तमान बजट के साथ-साथ नवीन जिलों एवं नवीन खेलों के विकास हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।

बैठक में खेल मंत्री श्री वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के मौजूदा खेल अंधोसंरचनाओं के रख-रखाव एवं विस्तार पर कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने खेल गतिविधियों एवं युवाओं में रचनात्मक क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करने हेतु 5 वर्ष की सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। श्री वर्मा ने ‘‘छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना’’ एवं ‘‘मुख्यमंत्री युवा रत्न’’ पुरस्कार की सुदृढ़ एवं पारदर्शी योजना पर इस सत्र से क्रियान्वयन करने कहा।

बैठक में श्री वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में स्थापित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान से संबद्धता प्राप्त कर, छत्तीसगढ़ में भी इकाई महाविद्यालय प्रारंभ करने हेतु केंद्र स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं परंपरागत खेलों के संरक्षण, प्रोत्साहन एवं सुविधाओं हेतु पृथक से कार्य योजना तैयार करें। इस तरह राज्य के मान्यता प्राप्त खेल संगठनों, युवा संगठनों, खिलाड़ी, युवाओं को सुविधा, प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहयोग हेतु तत्परता से कार्य किया जाए। इन कार्यों हेतु बजट की कमी बाधा नहीं होगी, वे स्वयं राज्य शासन एवं केंद्र शासन से इस हेतु प्रयास करेंगे।

खेल मंत्री ने विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर शीघ्र रिक्तियों को भरने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तक तदर्थ रूप से संविदा नियुक्तियां, विशेषकर कोचेस् हेतु विचार किया जाए। इसी तरह विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की पदोन्नतियों, वेतनवृद्धि, समयमान वेतनमान, जांच प्रकरणों का त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए। विभागीय वेबसाइट को अद्यतन करते हुए उपयोग योग्य बनाने के लिए निर्देश भी दिए गए। समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, संयुक्त सचिव श्री तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम एवं मंत्रालय तथा संचालनालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Aadhaar DOB invalid rule : अब जन्म तिथि के लिए आधार नहीं चलेगा—योगी सरकार का नया ‘Aadhaar DOB invalid rule’ लागू

Dhoni-Kohli VIDEO : धोनी ने विराट कोहली के लिए खुद ड्राइव की कार, खिलाड़ियों को अपने घर पर दिया जीत का मंत्र

Naxal Rehabilitation : आत्मसमर्पित 79 युवाओं को मिली नई दिशा, कौशल प्रशिक्षण पर मिली 10.33 लाख की प्रोत्साहन राशि

Wild Buffalo Conservation : छत्तीसगढ़ में वन भैंसा और काला हिरण संरक्षण पर बड़े निर्णय, राज्यव्यापी योजना शुरू

Private Job Vacancy Chhattisgarh : युवाओं को बड़ी सौगात, 3 दिवसीय प्लेसमेंट कैंप में मिलेंगे नए जॉब ऑफर

Newsdesk Admin 20/06/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MP Police Encounter
MP Police Encounter :  मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। मध्य प्रदेश के रायसेन…

Aadhaar DOB invalid rule : अब जन्म तिथि के लिए आधार नहीं चलेगा—योगी सरकार का नया ‘Aadhaar DOB invalid rule’ लागू

सीजी भास्कर 28 नवंबर Aadhaar DOB invalid rule…

Film Apne 2
Film Apne 2 : दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद बंद हो गई ‘अपने 2’!

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। धर्मेंद्र (Film Apne 2)…

Russia Ukraine War
Russia Ukraine War : पुतिन का आया बड़ा बयान सामने, यूरोप पर नहीं करेंगे हमला

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Mahagathbandhan Crisis
Mahagathbandhan Crisis : बिहार विधानसभा हारने के बाद महागठबंधन में तनातनी!: अलग होने की तैयारी कर रही कांग्रेस

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में…

You Might Also Like

देश-दुनियाराज्य

Aadhaar DOB invalid rule : अब जन्म तिथि के लिए आधार नहीं चलेगा—योगी सरकार का नया ‘Aadhaar DOB invalid rule’ लागू

28/11/2025
Dhoni-Kohli VIDEO
खेल

Dhoni-Kohli VIDEO : धोनी ने विराट कोहली के लिए खुद ड्राइव की कार, खिलाड़ियों को अपने घर पर दिया जीत का मंत्र

28/11/2025
Naxal Rehabilitation
छत्तीसगढ़

Naxal Rehabilitation : आत्मसमर्पित 79 युवाओं को मिली नई दिशा, कौशल प्रशिक्षण पर मिली 10.33 लाख की प्रोत्साहन राशि

27/11/2025
Wild Buffalo Conservation
छत्तीसगढ़

Wild Buffalo Conservation : छत्तीसगढ़ में वन भैंसा और काला हिरण संरक्षण पर बड़े निर्णय, राज्यव्यापी योजना शुरू

27/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?