सीजी भास्कर, 16 फरवरी। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने इस साल CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल न होने का फैसला (Vaibhav Suryavanshi) किया है। वैभव ने यह निर्णय आगामी IPL सीजन की तैयारियों को देखते हुए लिया है। वह इन दिनों लगातार क्रिकेट कैंप और टूर्नामेंट्स में व्यस्त हैं।
दरअसल, CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होनी हैं। इसी दौरान वैभव के डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेलने की भी संभावना है, जिसे आईपीएल की तैयारियों का अहम हिस्सा माना जा रहा है। ऐसे में पढ़ाई और क्रिकेट शेड्यूल के टकराव के कारण यह फैसला लिया गया।
वैभव के कोच मनीष ओझा ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि वैभव फिलहाल नागपुर में हैं और पूरी तरह आईपीएल प्री-सीजन ट्रेनिंग पर फोकस (Vaibhav Suryavanshi) कर रहे हैं। वह पहले ही राजस्थान रॉयल्स के प्री-सीजन कैंप से जुड़ चुके हैं और टीम की बल्लेबाजी यूनिट का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जा रहे हैं।
इस पूरे मामले पर वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने साफ कहा कि अभी बेटे का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म और एडमिट कार्ड आ चुका था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में बोर्ड परीक्षा देना संभव नहीं हो पाएगा। परिवार का मानना है कि वैभव अगले वर्ष परीक्षा देने की कोशिश करेगा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना (Vaibhav Suryavanshi) जा रहा है। ऐसे में उनका यह फैसला करियर की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है, जहां फिलहाल शिक्षा से ज्यादा प्राथमिकता क्रिकेट को दी गई है।





