CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar News : सावन गीत गा कर महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत, MLA रिकेश के जन्मदिन पर पूजा-अर्चना और भोग वितरण भी

Vaishali Nagar News : सावन गीत गा कर महिलाओं ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत, MLA रिकेश के जन्मदिन पर पूजा-अर्चना और भोग वितरण भी

By Newsdesk Admin 12/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 अगस्त। दीनदयाल कालोनी जुनवानी की महिलाओं का सावन और हरियाली तीज मिलन समारोह सुपेला के एक निजी होटल में अनेक प्रतियोगिताओं के बीच हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व 10 अगस्त को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के जन्मदिन पर प्रतिनिधि एल ज्योति सहित स्थानीय महिलाओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना तथा रूद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु होने की कामना कर भोग वितरण किया।

कल 11 अगस्त को होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में दीनदयाल कालोनी की महिलाओं का सावन और तीज मिलन हुआ जिसमें हाऊजी, नृत्य, गीत-संगीत सहित अनेक प्रतियोगिताओं ने महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सावन गीत गाकर झूला भी झूला। हरियाली तीज और सावन मिलन समारोह में हरी साड़ी, चूड़ी व हरे परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ गेम्स का भी आनंद लिया और सामूहिक भोज का भी लुत्फ़ उठाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि एल ज्योति ने की जबकि अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मिथिला खिचरिया, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती भारती साहू, नमिता हांडा, स्नेहा शाह, भारती देशमुख, मनीषा राठी, मीना शुक्ला मौजूद रहीं। अतिथियों ने रैंप वॉक सहित सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

ग्लास कैट वॉक में बिंदू हिरवानी, शुभलक्ष्मी साहू, चमेली, फूल हाऊजी में पी नर्मदा नायडू, सोनाली बंसल, दिशा, टीना व मिथिला सहित अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सावन के गीत के माध्यम से परम्परागत रीति रिवाज से सबको रुबरु कराया गया।

महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक नृत्य करके पूरे माहौल को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम के साथ मेहंदी, डांस, सोलह श्रृंगार स्पर्धाओं में भागीदारी निभाते हुए सावन उत्सव मनाया।

आयोजक एल ज्योति ने अतिथि विधायक प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। सुबह 11 बजे से प्रारंभ सावन और हरियाली तीज मिलन का यह कार्यक्रम शाम 6 बजे सम्पन्न हुआ।

इस दौरान जे वी विभा, नम्रता मोहरिल, सोनाक्षी बंसल, प्रमिला, प्रतिभा चौहान, सविता साहू, लता, भुनेश्वरी, शोभना, नीतू दुबे, बिंदू हिरवानी, लीना राव, कल्पना, रश्मी चतुर्वेदी, भगवती, प्रेरणा, दीपाली, तरन, रश्मिका, आकृति, कृष्णा, विशु, तान्या, वंशिका, मोहिनी, सुषमा, प्रीति गुप्ता, संध्या देवी, सुमन देवांगन, बिथिका, रीतू, अनन्या, कविता, ज्योतिका, रम्या राव, लक्ष्मी सहित दीनदयाल कालोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

You Might Also Like

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

There was a commotion in the bus : पंडरिया पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Police action against illegal liquor sale : ग्राम अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS : फरार आरोपी को लखनऊ से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस

Newsdesk Admin 12/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

Old Bhilai Police action

Surajpur Crime
Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

सीजी भास्कर, 10 मई। सूरजपुर जिले के चन्द्रमेढ़ा…

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

Bore mafia fearless in Sakti

ACB Action
ACB Action : ढाबे में रिश्वत लेते दबोचा गया एएसआई, एसीबी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 10 मई। सक्ती जिले में रविवार…

Burial Dispute
Burial Dispute : अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, महिला के शव दफनाने पर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

सीजी भास्कर, 10 मई। बस्तर जिले के भानपुरी…

You Might Also Like

अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्य

Old Bhilai Police action : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

10/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Bore mafia fearless in Sakti : प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से उत्खनन, हर बोर पर ‘सेटिंग’ के नाम पर हजारों की वसूली

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Police action against illegal liquor sale : ग्राम अछोटी में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

10/05/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्यरोजगार

14.50 lakhs defrauded in the name of getting a job in AIIMS : फरार आरोपी को लखनऊ से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस

10/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?