सीजी भास्कर, 30 सितंबर। अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के प्रमोशन में बिज़ी वरुण धवन (Varun Dhawan Durga Ashtami) ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर अपने घर पर कन्या भोज का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर वरुण ने तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं।
उनकी थाली में पूरी, सब्जी, खीर और हलवा जैसे पारंपरिक व्यंजन दिखाई दिए। बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते हुए वरुण का यह सादगीभरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।
चटकी थाली बनी चर्चा का विषय
वरुण की इस तस्वीर में जिस चीज़ पर सबसे ज्यादा ध्यान गया, वह थी उनकी चटकी हुई स्टील (Varun Dhawan Durga Ashtami) की थाली।
एक यूजर ने लिखा – “क्या मतलब, आपके यहां भी चटके बर्तन इस्तेमाल होते हैं?”
दूसरे ने मजाक किया – “हमारे घर की तरह आप लोग भी बर्तन तब तक रखते हैं, जब तक पूरी तरह न चटक जाएं।”
किसी ने लिखा – “वाह! वरुण भी आम लोगों जैसी थाली में खाते हैं।”
बच्चों के लिए डिस्पोजेबल प्लेट्स पर सवाल
हालांकि कुछ लोगों ने बच्चों के लिए डिस्पोजेबल प्लेट्स (Varun Dhawan Durga Ashtami) इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई। एक यूजर ने कमेंट किया –
“सर, आपके लिए स्टील की थाली और बच्चों के लिए पेपर प्लेट? असली भाव तो समानता में है।”
वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन पिछली बार बेबी जॉन में नजर आए थे। अब उनकी नई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ भी नजर आएंगे।
इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 से होगी। इसके अलावा वरुण आने वाले समय में है जवानी तो इश्क होना है और बॉर्डर 2 में भी नजर आने वाले हैं।





