CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » VBG Ramji Yojana : गांव में रोजगार के साथ बदलेगी तस्वीर, नई योजना से जल संरक्षण और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

VBG Ramji Yojana : गांव में रोजगार के साथ बदलेगी तस्वीर, नई योजना से जल संरक्षण और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

By Newsdesk Admin
08/07/2026
Share
VBG Ramji Yojana
VBG Ramji Yojana

रिपोर्टर – आशुतोष सिंह राजपूत

Contents
  • ग्रामीणों को मिलेगा स्थानीय रोजगार VBG Ramji Yojana
  • श्रमिक ने जताई खुशी
  • इन कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता
  • खेती और जल संसाधनों को मिलेगा लाभ
  • महिलाओं और वंचित वर्गों पर भी विशेष फोकस

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। गरियाबंद जिले के ग्रामीण इलाकों में नई योजना को लेकर लोगों के बीच उत्साह बढ़ता दिखाई (VBG Ramji Yojana) दे रहा है। गांव में ही रोजगार मिलने की उम्मीद से श्रमिकों के चेहरे पर खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि काम स्थानीय स्तर पर मिलता रहा तो उन्हें रोजी रोटी के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार की नई पहल से रोजगार के साथ गांवों में विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जल संरक्षण, खेती और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के जरिए गांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है।

ग्रामीणों को मिलेगा स्थानीय रोजगार VBG Ramji Yojana

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक जून 2026 से लागू वीबी जी राम जी योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और टिकाऊ ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना भी योजना का प्रमुख लक्ष्य है। योजना के तहत स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की आजीविका मजबूत होगी और पलायन में कमी आने की उम्मीद है।

श्रमिक ने जताई खुशी

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सेम्हराडीह निवासी श्रमिक हीरामन साहू ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही रोजगार मिलने से मजदूरों को बाहर काम की तलाश में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीणों की आय बढ़ेगी, गांव का विकास होगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।

इन कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता

योजना के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन, वर्षा जल संचयन, तालाबों और जलाशयों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार, खेत समतलीकरण, मेड़बंदी, नाला उपचार और वृक्षारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा चारागाह विकास, कृषि और बागवानी को बढ़ावा, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य भी प्राथमिकता में शामिल हैं।

खेती और जल संसाधनों को मिलेगा लाभ

इन विकास कार्यों से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि उत्पादन बढ़ने की उम्मीद (VBG Ramji Yojana) है। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और ग्रामीण अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी।

महिलाओं और वंचित वर्गों पर भी विशेष फोकस

योजना में महिलाओं, दिव्यांगजनों और वंचित वर्गों की भागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और गांव आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

IAS Cadre : 2024 बैच के IAS को कैडर अलॉट, छत्तीसगढ़ को मिले अक्षय, विपिन और क्षितिज 3 नए आईएएस अफसर
Chhattisgarh Government Order : सरकार का सख्त मैसेज, हफ्ते के दो दिन दफ्तर में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य, लापरवाही पर सीधे कार्रवाई
Stop Dam Project Chhattisgarh : बड़े नाले पर बनेगा स्टॉपडेम, 3.67 करोड़ की मंजूरी से बदलेगा नारधी क्षेत्र का जल भविष्य
Home Minister should apologize : गैंगरेप मामले में दीपक बैज ने कहा – सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल, माफी मांगे गृहमंत्री
मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पत्नी ने दी थी सुपारी, शराब पिलाकर पति को उतारा मौत के घाट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai ATM Theft Case
Bhilai ATM Theft Case : पावर हाउस स्टेशन से अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार, आर्मी जवान का ATM कार्ड चुराकर निकाले ₹97,500

Bhilai ATM Theft Case : साइबर टीम और…

Bhilai Staff Nurse Death
Bhilai Staff Nurse Death : हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव; कारण अज्ञात

Bhilai Staff Nurse Death  :पुलिस घटना के कारणों…

Fake Transfer Case
Fake Transfer Case : BJP महामंत्री का बेटा गिरफ्तार, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट

Fake Transfer Case :सभी आरोपियों को कोर्ट में…

Heavy Rain Flood Alert
Heavy Rain Flood Alert : यूपी के 19 जिलों में बाढ़, काशी में चौकी डूबी; MP के 22 जिलों में भी रेड अलर्ट, CG में बिजली से महिला की मौत

Heavy Rain Flood Alert :यूपी में लगातार बारिश…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : 24 घंटे में 2 चाकूबाजी, 2 युवकों की मौत; कांग्रेस नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल

Raipur Knife Attack :घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?