CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, आधा दर्जन पुलिस वाले घायल, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 23 नामजद आरोपी

ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, आधा दर्जन पुलिस वाले घायल, 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, 23 नामजद आरोपी

By Newsdesk Admin 25/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जनवरी। पुलिस पर हमला करना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया है। हमला और पथराव किये जाने को लेकर देर रात अपराध दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि नीमच में मादक पदार्थ के तस्करी के मामले में पुलिस एक आरोपी को लेकर तफ्तीश करने उसके गांव चौकड़ी पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों को घेर लिया और पथराव भी किया। घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए, मामले में आज पुलिस ने 100 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। इस पूरे मामले पर 23 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया है।

गौरतलब हो कि सिंगोली पुलिस ने एक युवक को करीब 54 किलो डोडाचुरा (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस आरोपी को लेकर तफ्तीश करने उसके गांव चौकड़ी पहुंची थी, इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस के दो वाहनों को घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि युवक से 35 किलो डोडाचूरा ही बरामद हुआ था लेकिन पुलिस ने 54 किलो डोडाचूरा का मामला दर्ज किया। गुस्साए ग्रामीणों ने थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। कल देर शाम एडिशनल एसपी और विधायक की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ लेकिन जब पुलिस के वाहनों को गांव से निकालने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव कर दिया। घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इस मामले में आज पुलिस ने गांव के 100 लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया है जिसमें से 23 को नामजद आरोपी बनाया गया है।

विदित हो कि नीमच में पुलिस पर हमला मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में तफ्तीश के दौरान किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने डोडाचुरा की बरामदी में गड़बड़ी की, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर हमला किया। घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पथराव के दौरान उन्हें चोटें आईं हैं। पुलिस ने इस मामले में 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से 23 को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

You Might Also Like

भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: “गौठान बंद कर गौमाताओं को मरने छोड़ दिया, सरकार को लगेगा श्राप”

दिल्ली-पंजाब से रायपुर तक फैला ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, 42 लाख की चिट्टा बरामद…

छात्रा आत्मदाह मामला: ABVP नेता समेत दो और आरोपी गिरफ्तार…

सुरक्षा पर सवाल: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला सांसद से चेन लूट, AAP ने BJP पर साधा निशाना …

रेस्टोरेंट में ‘हड्डी’ ड्रामा: खुद डाली हड्डी, फिर लगाया वेज थाली में मिलने का आरोप…

TAGGED: Breaking news, crime news, india, Nimach news, police
Newsdesk Admin 25/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article शादी से देर रात लौट रही कार को ट्रक ने मारी ठोकर, 4 की मौत 2 घायल
Next Article छत्तीसगढ़ में ACB की कार्रवाई : बाप-बेटे के विवाद को सुलटाने 18 हजार की रिश्वत मांगने वाला हवलदार और आरक्षक पकड़ाए

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीति

भूपेश बघेल का भाजपा पर तीखा वार: “गौठान बंद कर गौमाताओं को मरने छोड़ दिया, सरकार को लगेगा श्राप”

04/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

दिल्ली-पंजाब से रायपुर तक फैला ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, 42 लाख की चिट्टा बरामद…

04/08/2025
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंग

छात्रा आत्मदाह मामला: ABVP नेता समेत दो और आरोपी गिरफ्तार…

04/08/2025
अपराधराजनीतिराज्य

सुरक्षा पर सवाल: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला सांसद से चेन लूट, AAP ने BJP पर साधा निशाना …

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?