CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..

टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च |

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थानांतर्गत गांव से लगे जंगल के बीच खेत में एक ग्रामीण की लाश मिली है। उसके शव के एक से अधिक टुकड़े मिले हैं। पास में रखे पैरा में खून के निशान हैं। ग्रामीण की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। मृतक की पहचान बुधवार सिंह उम्र 40 वर्ष से की गई है जो उरगा थानांतर्गत ग्राम साजापानी का रहने वाला था।

चार दिन से था लापता
बताया जाता है कि बुधवार सिंह चार दिन से लापता था। परिवार के सदस्य और परिजन खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इसी बीच गांव में रहने वाले ठंडाराम नाम के चरवाहे ने खेत में एक लाश देखी लेकिन उसने घटना के तत्काल बाद गांव वालों को जानकारी नहीं दिया। दो दिन बाद उसने मृतक के भतीजे शोभराम को इससे अवगत कराया। शोभराम घटना स्थल पर पहुंचा।
उसने मृतक की पहचान की और गांव के कोटवार को घटना के बारे में बताया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उरगा थाना से पुलिस की एक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जांच में मदद के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना कैसे हुई। ग्रामीण की हत्या हुई है या उसकी मौत के पीछे कुछ अन्य कारण हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जाता है कि बुधवार सिंह की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी भी दो माह पहले छोड़कर चली गई थी। उसका पुत्र रोजी-मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। बुधवार घर में रहता था। उसे नशे की लत थी।
घटना कैसे हुई इसे लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण मान रहे हैं कि घटना के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। किसी ने बुधवार की हत्या की होगी। इधर उरगा पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। सबूतों के आधार पर जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी।

गजब…! पत्नी के वियोग में एक बना शराबी, दूसरा गर्लफ्रेंड Girlfriend के लिए चोर, चुराई 29 बाइक
Kanker Love Murder Case: शादी के दबाव ने ली युवती की जान, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
Chhawa Tax Free In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘छावा’ टैक्स मुक्त, सीएम बोले- वीरता और स्वाभिमान की कहानी, हर कोई देखें
Good News : धनतेरस पर विधायक रिकेश सेन के प्रयास से 10 करोड़ के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, अनेक वार्ड में आरसीसी रोड, नाली निर्माण और डोम शेड
Raipur Honey Trap Case : तोमर भाइयों का बड़ा कारनामा, सराफा व्यापारी को हनी-ट्रैप में फंसाकर डेढ़ करोड़ वसूले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर में चाकूबाजी की दो वारदातें, छात्र और निगमकर्मी के पिता पर हमला

शहर में अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी और मारपीट…

NMIMS Campus Chhattisgarh
NMIMS Campus Chhattisgarh : नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, लीज और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी…

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?