CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विमान हादसे पर विराट कोहली हुए भावुक… हार्दिक पंड्या-रोहित शर्मा का भी दिल टूटा

विमान हादसे पर विराट कोहली हुए भावुक… हार्दिक पंड्या-रोहित शर्मा का भी दिल टूटा

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। एयर इंडिया का विमान (AI-171) 12 जून (गुरुवार) को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया। इस विमान में क्रू मेम्बर्स समेत 242 लोग सवार थे। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिट‍िश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक के होने की खबर मिली।

इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का दर्द छलक पड़ा है। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थनाएं, साथ ही उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

उधर भारत की वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। रोहित शर्मा ने लिखा, ‘अहमदाबाद से आई बेहद दुखद और विचलित करने वाली खबर। इस घटना में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।’

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी इस हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। गंभीर ने X पर लिखा, ‘अहमदाबाद में हुई दु:खद दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।’

इस हादसे को लेकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने X पर लिखा, ‘अहमदाबाद में आज जो कुछ हुआ, वह दुखद है और इससे मैं बहुत दुखी हूं। जीवन बहुत कीमती है, इस घटना से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे. साथ ही इस कठिन समय में उनके परिवारों, मित्रों और प्रियजनों को शक्ति प्रदान करे।’

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘इस विमान हादसे के बारे में जानकर दिल टूट गया है। इस भीषण घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।’

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा-विराट कोहली (ROKO) ने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। सबसे पहले 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा की. जबकि 12 मई को विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट से अलग होने का ऐलान किया था।

उधर मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पंड्या भी इस हादसे की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। हार्दिक पंड्या ने X पर लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए हादसे के बारे में सुनकर दिल टूट गया। प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना और उन्हें शक्ति की कामना करता हूं।’

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस हादसे से बेहद उदास हैं। सौरव गांगुली ने X पर लिखा, ‘अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से मैं बहुत दु:खी हूं। मेरी प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दु:ख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।’

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) इस हादसे की जांच करेगा। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी को दी। अधिकारी ने कहा कि एएआईबी के महानिदेशक और एजेंसी में जांच निदेशक सहित अन्य लोग अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत एएआईबी भारतीय हवाई क्षेत्र में परिचालित विमानों की सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं में वर्गीकृत करने के लिए जिम्मेदार है। यह दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है और सुरक्षा में सुधार के लिए विभिन्न उपायों के सुझाव भी देता है।

Death due to lack of blood : जिला अस्पताल दुर्ग में युवती की मौत
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप
Snake Rescue :  कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत
ICC Media Rights Crisis: जियोस्टार की बैक-आउट चेतावनी से 27 हजार करोड़ की डील अधर में, T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा झटका
ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम ‘लिव्ड हिन्दू रिलीजन’ पर उठे सवाल ,छात्र ने लगाया ‘हिंदूफोबिया’ का आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?