CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Virat Kohli Test Retirement : विराट कोहली को मनाने में जुटा BCCI… क्या मानेंगे क्रिकेट के किंग!

Virat Kohli Test Retirement : विराट कोहली को मनाने में जुटा BCCI… क्या मानेंगे क्रिकेट के किंग!

By Newsdesk Admin 11/05/2025
Share
Virat Kohli Test Retirement
Virat Kohli Test Retirement

सीजी भास्कर, 11 मई। भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. इस दौरे पर भारत को मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र के फाइनल के कुछ दिन बाद ही ये टेस्ट सीरीज शुरू होगी।

भारतीय टीम आखिरी बार साल 2021 में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जो 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ था।

हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण उस दौरे का आखिरी टेस्ट मैच 2022 में हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने सात विकेट से जीता।

अब इंग्लैंड दौरे से पहले एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Test Retirement) टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को इस बात की जानकारी दी है।

हालांकि बीसीसीआई नहीं चाहता है कि किंग कोहली इस समय टेस्ट से संन्यास लें क्योंकि खासकर इंग्लैंड दौरे पर टीम को उनके अनुभव की जरूरत होगी।

अब बीसीसीआई इस पूरे मामले को लेकर एक्शन मोड में आ गया है. बोर्ड विराट कोहली (Virat Kohli Test Retirement) से इस कथित फैसले को लेकर चर्चा कर सकता है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट में एक बेहद प्रभावशाली व्यक्ति को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वो कोहली के साथ मीटिंग करके उन्हें इस फॉर्मेट में बने रहने के मनाएं.

विराट कोहली (Virat Kohli Test Retirement) के साथ ये मीटिंग टेस्ट टीम के सेलेक्शन से ठीक पहले होने की उम्मीद है. टेस्ट टीम का ऐलान 23 मई (शुक्रवार) को संभावित है।

सेलेक्शन पैनल की बैठक कहां होगी, ये अभी तय नहीं हुआ है। बीसीसीआई ने नए टेस्ट कप्तान का ऐलान करने लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी योजना बनाई है। बता दें कि रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट करियर से संन्यास ले लिया था.

बीसीसीआई विराट कोहली (Virat Kohli Test Retirement) को मनाने में सफल होगी या नहीं, यह अनुमान लगाना अभी मुश्किल है. हालांकि इस बात की थोड़ी उम्मीद है कि कोहली से बात करने के लिए चुना गया व्यक्ति कुछ हद तक उनपर प्रभाव डाल सकता है।

बीसीसीआई ये वजह भी जानना चाहता है कि कोहली ने अचानक इस फॉर्मेट को छोड़ने का मन क्यों बना लिया। बीसीसीआई को उम्मीद है कि किंग कोहली अपना टेस्ट करियर कम से कम कुछ समय के लिए जरूर आगे बढ़ाएंगे।

वैसे भी विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रनों के आंकड़े के करीब पहुंच चुके हैं। कोहली इस माइलस्टोन को हासिल करने से केवल 770 रन दूर हैं। किंग कोहली ने अब तक 121 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं. कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं.

भारत-इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल (2025)


20-24 जून: पहला टेस्ट, हेडिंग्ले
2-6 जुलाई: दूसरा टेस्ट, बर्मिंघम
10-14 जुलाई: तीसरा टेस्ट, लॉर्ड्स
23-27 जुलाई: चौथा टेस्ट, मैनचेस्टर
31 जुलाई-4 अगस्त: पांचवां टेस्ट, द ओवल

You Might Also Like

IPL 2026 rules BCCI : IPL 2026 में सख्ती का नया दौर: BCCI का 3.5 घंटे नियम लागू, तोड़ने पर टीमों को पड़ सकता है भारी

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट

Newsdesk Admin 11/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

Navratri 2026 Dongargarh Temple : 8 हजार ज्योति कलशों से जगमगाएगा बम्लेश्वरी धाम, सुरक्षा और रेलवे व्यवस्था भी हाई अलर्ट

सीजी भास्कर, 17 मार्च। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत…

Chhattisgarh High Court Jail Order : जेल व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने सरकार को दिए कड़े निर्देश

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ की जेलों में…

Rikesh Sen Question Assembly : विधायक रिकेश सेन के सवाल पर CM विष्णु देव साय का जवाब—कुरूद-जामुल में ही बनेगा बायोगैस प्लांट

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी में विदेशी करेंसी…

You Might Also Like

खेल

IPL 2026 rules BCCI : IPL 2026 में सख्ती का नया दौर: BCCI का 3.5 घंटे नियम लागू, तोड़ने पर टीमों को पड़ सकता है भारी

17/03/2026
देश-दुनिया

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?