CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Virtual Net Metering India : रायपुर से शुरू हुई सोलर क्रांति, अब अपार्टमेंट में भी सस्ती बिजली

Virtual Net Metering India : रायपुर से शुरू हुई सोलर क्रांति, अब अपार्टमेंट में भी सस्ती बिजली

By Newsdesk Admin
16/01/2026
Share
Virtual Net Metering India
Virtual Net Metering India

सीजी भास्कर, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने देशभर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक नई मिसाल कायम (Virtual Net Metering India) की है।

इस योजना के तहत रायपुर की पार्थिवी पैसिफिक सोसायटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग (व्हीएनएम) का सफल संचालन होने से सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले 20 परिवारों को बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने लगी है। वर्चुअल नेट मीटरिंग सिस्टम स्थापित करने वाला रायपुर देश का पहला शहर बन गया है।

वर्चुअल नेट मीटरिंग की इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को हो रहा है, जो अपार्टमेंट या बहुमंजिला इमारतों में रहते हैं और जिनके पास छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती। वर्चुअल नेट मीटरिंग के जरिए एक ही सोलर प्लांट से कई फ्लैट या परिवार बिजली का लाभ ले सकते हैं,

जिससे उनका बिजली बिल काफी कम हो जाता है। पार्थिवी पैसिफिक सोसायटी में वर्चुअल नेट मीटरिंग की सफलता को देखते हुए छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी अब इस मॉडल को प्रदेश के अन्य शहरों और क्षेत्रों में भी स्थापित करने की पहल शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता और अन्य राज्यों के लिए एक उदाहरण (Virtual Net Metering India) है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और हरित भारत के विजन से जुड़कर अब अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकेंगे।

पार्थिवी पैसिफिक रिहायशी सोसायटी में एक ही सोलर प्लांट से 20 फ्लैटों में रहने वाले परिवार बिजली का उपयोग कर रहे हैं, जिससे बिजली खर्च में भी बड़ी बचत हो रही है। यह सोलर प्रोजेक्ट कैपेक्स मॉडल पर लगाया गया है। यानी 20 परिवारों ने अपनी-अपनी राशि लगाकर सोलर प्लांट स्थापित किया और यह प्लांट पूरी तरह उन्हीं की संपत्ति है।

पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 24 लाख रुपये आई। प्रत्येक परिवार ने लगभग 1.20 लाख रुपये का निवेश किया है, जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना को और आकर्षक बनाते हुए अपनी ओर से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ और कम होगा।

पार्थिवी पैसिफिक सोसायटी सोलर सिस्टम लगने के बाद इसका सीधा लाभ बिजली बिल में दिखने लगा। इस सिस्टम से सभी फ्लैट के बिजली बिल में सालाना 6 लाख 30 हजार रूपए की बचत होने की उम्मीद है। इसका मतलब यह है कि प्रत्येक परिवार को अपने बिजली बिल पर लगभग 31500 रूपए की बचत होगी। प्रत्येक परिवार को लगभग 300 यूनिट तक बिजली का क्रेडिट मिलने लगा है, जिससे मासिक बिजली खर्च में अच्छी-खासी कमी आई है।

छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग सचिव डॉ. रोहित यादव का कहना है कि वर्चुअल नेट मीटरिंग शहरी उपभोक्ताओं के लिए गेम-चेंजर (Virtual Net Metering India)  है। इससे साझा रूप से सोलर ऊर्जा का लाभ मिलता है, बिजली बिल घटता है और राज्य में स्वच्छ ऊर्जा को तेजी से अपनाने में मदद मिलती है।

वर्चुअल नेट मीटरिंग सिस्टम क्या है

वर्चुअल नेट मीटरिंग के तहत मान लीजिए किसी अपार्टमेंट में 200 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया गया है। हर फ्लैट के मीटर के साथ एक कंबाइंड मीटर जिसे एक्सपोर्ट मीटर भी कहते हैं, उसके जरिए बिजली ग्रिड में जाती है। बाद में, जितनी हिस्सेदारी जिस फ्लैट की होती है, उसी हिसाब से बिजली का लाभ सभी को उनके बिल में मिल जाता है।

IPL thrills in Raipur after 10 years : सुरक्षा में 1500 जवान तैनात, Ambani Family के सदस्यों के भी मैच में मौजूद रहने का असार
गौरेला: मरवाही वनमण्डल में अवैध सागौन की 16 बल्लियां जप्त, एक गिरफ्तार
Raipur Theft Case: रायपुर में 7 लाख की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर पुलिस के शिकंजे में
RKM Power Plant Accident: मरम्मत के दौरान लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स को RERA का नोटिस 🛑 15 दिन के भीतर दें जवाब, वरना होगी FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?