सीजी भास्कर, 10 जनवरी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत रायगड़ा–विजयनगरम सेक्शन (Visakhapatnam Durg Vande Bharat) में प्रस्तावित अपग्रेडेशन कार्य के कारण कुछ कोचिंग ट्रेनों को रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों के मार्ग को आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया था। इस फैसले से यात्रियों के बीच असमंजस और परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
हालांकि पोंगल पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एलएचएस (LHS) ब्लॉक को निरस्त करने का निर्णय लिया है। ब्लॉक रद्द होने के साथ ही यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अब विशाखापत्तनम–रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर ट्रेन और दुर्ग–विशाखापत्तनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी। जिन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव प्रस्तावित किया गया था, वे अब बिना किसी संशोधन के पुराने शेड्यूल पर चलेंगी।
(Visakhapatnam Durg Vande Bharat) ये ट्रेनें अब नियमित समय पर संचालित होंगी
58528 विशाखापत्तनम–रायपुर पैसेंजर
दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को निर्धारित समय सारणी के अनुसार परिचालन
58527 रायपुर–विशाखापत्तनम पैसेंजर
दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को अपने नियमित शेड्यूल पर संचालित
20829 दुर्ग–विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को दुर्ग से विशाखापत्तनम के लिए तय समय पर रवाना
20830 विशाखापत्तनम–दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस
दिनांक 12 एवं 19 जनवरी 2026 को विशाखापत्तनम से दुर्ग के लिए निर्धारित समय सारणी अनुसार परिचालन
(Visakhapatnam Durg Vande Bharat) त्योहार के समय यात्रियों को बड़ी राहत
रेलवे के इस निर्णय से पोंगल पर्व के दौरान यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। त्योहार के दिनों में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है, ऐसे में ट्रेनों का नियमित संचालन बहाल होने से यात्रियों को समय पर और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय सारणी की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


