CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu dev Sai News : दो वर्षों की सेवा यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता के लिए समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Vishnu dev Sai News : दो वर्षों की सेवा यात्रा छत्तीसगढ़ की जनता के लिए समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

By Newsdesk Admin 13/12/2025
Share
Vishnu dev Sai News
Vishnu dev Sai News

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu dev Sai News) ने अपनी सेवायात्रा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्ष शासन के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनसहभागिता के वर्ष रहे हैं। यह समय उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्षों में से एक रहा, क्योंकि इस दौरान उन्हें प्रदेशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और उनकी अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री साय (Vishnu dev Sai News) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि इन दो वर्षों में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर कोने तक विकास की रोशनी पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है। किसानों की मेहनत का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया, ताकि उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके। कृषि को लाभकारी और सम्मानजनक बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए नई भर्तियों, कौशल प्रशिक्षण और औद्योगिक अवसरों के द्वार खोले गए हैं। रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि प्रदेश का युवा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके।

मुख्यमंत्री साय (Vishnu dev Sai News) ने बताया कि आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। जिन क्षेत्रों में कभी उम्मीदें धुंधली थीं, वहाँ अब विकास की नई संभावनाएँ आकार ले रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए भी कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे हर परिवार में आत्मविश्वास का वातावरण बना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन प्रयासों के बीच सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि आज शासन जनता के और अधिक निकट आया है। प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी घटकर सहभागिता में बदल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि छत्तीसगढ़ आज विश्वास, स्थिरता और सुशासन के एक नए अध्याय की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu dev Sai News) ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस विकास यात्रा में अपने सुझावों, परिश्रम और विश्वास से सरकार का मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि जनता की आस्था ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है और छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की सच्ची गारंटी है।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य के लिए सरकार की प्रतिबद्धता और भी सशक्त है। आने वाले वर्षों में शिक्षा, रोजगार, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में तेज़ गति से कार्य किया जाएगा। लक्ष्य है आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना, जहाँ प्रत्येक युवा को अवसर, किसान को गर्व और हर नागरिक को यह विश्वास हो कि शासन सदैव उसके साथ खड़ा है।

You Might Also Like

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

Newsdesk Admin 13/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Balodabazar Crime : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। बस्तर संभाग के सुदूर…

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Raigarh Agriculture News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर,10। कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला…

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

सीजी भास्कर,10। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री जन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?