CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “समन्वय से चल रही विष्णु सरकार, भूपेश की तरह तानाशाही से नहीं” 🟠 देखिए विडियो, महादेव ऐप और दुर्ग के लॉ एंड ऑर्डर पर क्या बोले गृह मंत्री विजय शर्मा

“समन्वय से चल रही विष्णु सरकार, भूपेश की तरह तानाशाही से नहीं” 🟠 देखिए विडियो, महादेव ऐप और दुर्ग के लॉ एंड ऑर्डर पर क्या बोले गृह मंत्री विजय शर्मा

By Newsdesk Admin
21/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। आज प्रदेश के गृहमंत्री और दुर्ग के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कलेक्टोरेट में शासन प्रशासन अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री ने बैठक में बारिश के पहले विभिन्न व्यवस्थाएं जो प्रशासन द्वारा की जाती हैं, उन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान विद्युत व्यवस्था, स्कूलों में गणवेश और पुस्तक वितरण, स्कूल भवनों का मैंटेनेंस, सभी ट्रायबल हास्टल ठीक रखने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। कृषि विभाग से बीज खाद की व्यवस्था के संबंध में भी विस्तृत बातें हुईं हैं।

कांकेर में ईव्हीएम जांच को लेकर किए गए सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि ईवीएम के बारे में बातें अब कम हो गई हैं? कैसे और क्या कारण हो गया कि राहुल गांधी भी ईवीएम पर नहीं बोल रहे हैं। जब सरकार इनकी बनती है, कांग्रेस जहां जीती है तो ईवीएम के बारे में नहीं बोलते और जहां हार जाते हैं वहां ईव्हीएम खराब। अगर कांकेर में ईवीएम में गड़बड़ी थी तो देश में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया है कि नहीं? जब इलेक्शन कमीशन ने दावा किया कि पूरी दुनिया से कहीं से भी कोई आकर के ईवीएम की जांच कर उसको बदलकर दिखा दे। कांकेर में जो‌ कोई कह रहा है, कोई मैकेनिकल फाल्ट होगा, उसके लिए अगर कोई बात होगी जो मैं नहीं जानता लेकिन आप लोग जो बता रहे मैं उस आधार पर कह रहा हूं। जब इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने पूरी दुनिया से कहा है, जो आरोप लगाते रहते हैं वहां आकर के प्रमाणित करें, जब प्रमाणित करने की बात होती तो कोई जाता नहीं, जबरदस्ती के भारत की परंपराओं को, भारत की संसदीय संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश होती है। जब चुनाव जीत जाते हैं तो नहीं लगता है कि ईवीएम खराब औरजब चुनाव हार गए तो ईवीएम खराब लगने लगती है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आरोप कि सरकार विष्णुदेव साय नहीं विजय शर्मा और ओपी चौधरी चला रहे हैं, सरकार के पूरे खजांची इन्हीं लोग हैं, को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव सायजी हमारे नेता हैं, मुख्यमंत्री हैं, हम सभी लोग उनके अधीनस्थ और उनके मिशन पर काम करने वाले हैं। अभी भूपेश बघेलजी को समझना चाहिए कि उन्होंने सरकार कैसे चलाई? हमारे यहां समन्वय से चलता है, बातचीत होती है, सबको सुना जाता है। तानाशाही से सरकार नहीं चलती, जैसे उन्होंने चलाई थी।महादेव, सूखा नशा और रेत माफियाओं पर कार्रवाई धीमी होने के सवाल को लेकर श्री शर्मा ने कहा कि महादेव ऐप पर लगातार और भी कार्रवाइयां हुईं हैं अगर डिटेल्स चाहिए तो कुछ दिन बाद दुर्ग में आकर मैं स्वयं विवरण सामने रखूंगा। वैसे महादेव पहले जैसे चलता था वो बंद हुआ है, बात अगर प्रत्यर्पण की है तो उसके लिए प्रयास हुए हैं, कुवैत से आरोपी पकड़ के लाना है तो इस हेतु भी प्रयास किए गए हैं। दुर्ग जिले में सूखे नशे के संदर्भ में बड़ी कार्रवाई लगातार हुई है। आपको बहुत स्पष्टता के साथ दिखाई देगा। दुर्ग एसपी ने इस संबंध में सारी कार्रवाई विस्तार से रखी है।दुर्ग में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि पहले से बहुत कुछ ठीक हुआ है। पहले दुर्ग में क्या स्थिति थी ये आप सबको ध्यान होगा। पहले जिस तरीके से महादेव ऐप और सबकुछ चलता था वह भी सबको ध्यान होगा। सूखे नशे को लेकर इतनी बड़ी कार्यवाही दुर्ग से हुई है कि जाकर के राजस्थान से भी सूखे नशे के संदर्भ में लोगों को पकड़कर लाया गया है, बहुत बड़ी खेप भी बरामद हुई थी, आंकड़े देखें तो समझ आएगा कि दुर्ग जिले में लॉ एंड ऑर्डर पहले से बेहतर हुआ है। आज प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के साथ बैठक में दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा़ भी मौजूद रहे।

Atal University Convocation : अटल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Contract Employees Strike : छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के संविदा कर्मचारी आंदोलन की राह पर, चार चरणों में करेंगे विरोध
CG Govt : छग सरकार का ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम, अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर
Nano DAP : नैनो उर्वरकों को लेकर गांव गांव क्यों बढ़ी हलचल, किसानों तक पहुंच रही नई जानकारी\
Amit Shah Bastar Dussehra Visit : 600 साल पुराने पर्व में गृहमंत्री अमित शाह बनेंगे मेहमान, बस्तर दशहरा होगा यादगार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?