सीजी भास्कर, 2 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजीव श्रीवास्तव, नव पदस्थ सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण ने सौजन्य (Vishnudev Sai Raipur Meeting) मुलाकात की।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुई इस भेंट में राजीव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को प्राधिकरण की वर्तमान गतिविधियों, कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को मजबूत करना है, ताकि आम नागरिकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
मुलाकात के दौरान राज्य में पुलिस जवाबदेही तंत्र को प्रभावी बनाने, शिकायत निवारण प्रक्रिया को तेज करने और संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा (Vishnudev Sai Raipur Meeting) हुई। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बेहतर समन्वय और जनहित में कार्य करने पर बल दिया।






