CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘वक्फ के पास इतनी संपत्ति फिर भी मुसलमान गरीब क्यों?’, लोकसभा में किरेन रिजिजू ने बताया क्यों बिल लाई सरकार

‘वक्फ के पास इतनी संपत्ति फिर भी मुसलमान गरीब क्यों?’, लोकसभा में किरेन रिजिजू ने बताया क्यों बिल लाई सरकार

By Newsdesk Admin 02/04/2025
Share

02 अप्रैल, 2025 :

Waqf Amendment Bill 2025: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार (02 अप्रैल, 2025) को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करते हुए इसका बचाव किया. उन्होंने कहा कि अगर 2014 में बीजेपी सत्ता में नहीं आई होती तो पिछली कांग्रेस सरकार संसद और हवाईअड्डे की जमीन वक्फ को दे देती.

रिजिजू ने साफ कहा कि इस विधेयक का नाम बदलकर एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तीकरण, दक्षता और विकास (यूएमईईडी) विधेयक रखा जाएगा. इसका उद्देश्य मुस्लिम समुदाय की भूमि या मस्जिदों को छीनना नहीं है. उन्होंने कहा, ‘सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी हिंदुस्तान में है. तो फिर हमारे देश में मुसलमान इतना गरीब क्यों है? अगर मोदी सरकार मुसलमानों के लिए काम कर रही है तो इसमें आपत्ति क्या है? ऐसे मामलों में धर्म और जाति से ऊपर उठकर देखना होगा. आज आप विरोध कर रहे हैं लेकिन सदियों तक इस बात को याद रखा जाएगा कि इसका विरोध किया गया था.’

‘रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी में कोई दखलंदाजी नहीं होगी’

केंद्रीय मंत्री ने संसद में बताया, ‘अब दावा करके किसी भी संपत्ति पर वक्फ बोर्ड अधिकार नहीं कर सकेगा. संशोधन बिल में से सेक्शन 40 को हटा दिया गया है. जो प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड है, उसमें कोई दखलंदाजी नहीं होगी. सेक्शन 40 का इतना गलत इस्तेमाल किया गया कि लाखों की संख्या में वक्फ प्रॉपर्टी बढ़ गई. मस्जिद, दरगाह छीनने का भ्रम फैलाया गया.’

रिजिजू ने इस बात पर जोर दिया कि यह विधेयक गरीब मुसलमानों और महिलाओं के हित में है और इससे संपत्तियों के प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. मंत्री ने स्पष्ट किया कि विधेयक का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय की भूमि या मस्जिदों को छीनना” नहीं है, जैसा कि विपक्ष दावा कर रहा है और यह पूर्वव्यापी रूप से लागू नहीं होगा.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 123 संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करके वक्फ बोर्ड को सौंप दिया. उन्होंने कहा, “अगर हमने यह संशोधन नहीं किया होता, तो संसद भवन को भी वक्फ संपत्ति के रूप में दावा किया जा सकता था.”

वक्फ बोर्ड में कौन-कौन रहेगा?

किरेन रिजिजू ने कहा, “अब वक्फ बोर्ड में शिया, सुन्नी, बोहरा, पिछड़े मुसलमान, महिलाएं और विशेषज्ञ गैर-मुस्लिम भी होंगे. मैं इसे विस्तार से बताना चाहता हूं मैं अपना खुद का उदाहरण देता हूं. मान लीजिए मैं मुसलमान नहीं हूं लेकिन मैं अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री हूं. फिर मैं सेंट्रल वक्फ काउंसिल का चेयरमैन बन जाता हूं. मेरे पद के बावजूद, काउंसिल में अधिकतम 4 गैर-मुस्लिम सदस्य हो सकते हैं और उनमें से 2 महिला सदस्य अनिवार्य हैं.”

You Might Also Like

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

Durg Opium Smuggling Case : दुर्ग में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा, होटल-ढाबों से चल रहा था खेल, 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

Newsdesk Admin 02/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Heavy Vehicle Ban Raipur
Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

सीजी भास्कर, 20 मार्च। रायपुर शहर की सड़कों…

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले में कानून-व्यवस्था को…

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के…

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। अगर आप अप्रैल में…

You Might Also Like

Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh
देश-दुनिया

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

19/03/2026
देश-दुनिया

Amazon Layoffs 2026 : छंटनी के साथ AI पर बड़ा दांव, Amazon का नया गेम प्लान, 55 लाख करोड़ कमाई का टारगेट

19/03/2026
Fitment Factor 3 Demand
देश-दुनिया

Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?