CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » देखिए विडियो : भिलाई में पिता-पुत्र ने लहराई तलवार, पड़ोसन और उसके बेटे पर जान लेवा हमला, जामुल पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली, TI ने कहा – “दहशत फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे” तलवार और रॉड जब्त

देखिए विडियो : भिलाई में पिता-पुत्र ने लहराई तलवार, पड़ोसन और उसके बेटे पर जान लेवा हमला, जामुल पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टली, TI ने कहा – “दहशत फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे” तलवार और रॉड जब्त

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मार्च। हाऊसिंग बोर्ड से लगी आम्रपाली वनांचल सिटी क्षेत्र‌ में बने पीएम आवास में आज दोपहर पुराने लेन देन को लेकर उपजे विवाद में कुछ लोगों ने न सिर्फ तलवार लहराते हुए क्षेत्र में दबंगई दिखाई बल्कि तलवार और रॉड से जानलेवा हमला भी किया। शोरगुल और गाली गलौज के बीच खुलेआम लहराती तलवार से जहां लोग दहशतज़दा हो घरों में जा घुसे वहीं ऐन मौके पर जामुल पुलिस के पहुंचने से एक बड़ी वारदात टल गई है। क्षेत्र में कुछ लोगों की ऐसी दबंगई की खबर जैसे ही थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय को लगी उन्होंने बिना देर किए तत्काल पेट्रोलिंग टीम रवाना की और मौके पर पहुंच बड़ी घटना को रोकने में जामुल पुलिस सफल रही। आरोपियों को दौड़ा कर पुलिस ने पकड़ा और तलवार और रॉड जब्त कर आरोपियों को थाना लाया गया। मारपीट से घायल दूसरे पक्ष को भी थाना लाकर मुलाहिजा करवाया गया है।

टीआई कपिल देव पांडेय ने बताया कि आरोपी कृपाल सिंह और जसपाल सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 296, 351(2) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है। ऐसी दहशतज़दा वारदात कर लोगों में डर भय फैलाने वाले और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले कत्तई बख्शे नहीं जाएंगे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झूले लाल मंदिर के पीछे प्रधानमंत्री आवास नं. 07/03 हाऊसिंग बोर्ड भिलाई निवासी एम तुलसी पति एम कोरमा राव (50 वर्ष) घर में कपड़ा सिलने का काम करती है। उसने पड़ोसी कृपाल सिंह से नवबंर 2024 में 5 हजार रूपये उधार लिए थे, जिसे 4-5 महीने के अंदर चुका देने की बात हुई थी। 17 मार्च की दोपहर करीबन 2 बजे कृपाल सिंह एक माह पहले से ही उधारी का पैसा मांगने उसके घर आया। तुलसी ने एक महीना बाकी होने का हवाला देते हुए कहा कि अप्रैल में तय सीमा के अनुसार वह रूपये लौटा देगी। इतना सुनते ही कृपाल सिंह बोला कि रूपये वापस नहीं दोगे तो तुम्हारा सारा सामान उठा कर ले जाउंगा। उसकी जोर जोर से दी जा रही धमकी सुन तुलसी ने कहा कि आपको रूपये समय पर वापस कर दूंगी। उसी समय कृपाल का लड़का जसपाल सिंह वहां पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए रूपये मांगने लगा। तुलसी के बेटे एम अजय ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो कृपाल सिंह रॉड लेकर आया और अजय से मारपीट करने लगा। तभी आस पड़ोस के लोग बीच बचाव कर रॉड को पकड़ लिये तो कृपाल सिंह और जसपाल सिंह अपने घर से धारदार तलवार लेकर आए और जान से मारने की नियत से कृपाल ने तुलसी पर प्राण घातक प्रहार किया। इत्तेफाक से तुलसी किनारे हट गई जिससे तलवार उसके दाहिने हाथ की भुजा के पास लगी। इस बीच जसपाल सिंह ने अजय पर तलवार से वार कर दिया। अजय के बांए हाथ की कोहनी के पास और सिर के पीछे तलवार की चोट लगी है। मोहल्ले की मड्डू श्रिजा एवं प्रसाद ने बीच-बचाव किया। जब आरोपी तलवार लहराते धमकी दे रहे थे तभी जामुल पुलिस मौके पर आ धमकी और आरोपियों को हथियार समेत थाना लेकर आई। घायल तुलसी और अजय को प्राथमिक उपचार के लिए सुपेला लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

Cow Meat Seizure : छापेमारी में गौ मांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Health Initiative
MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

You Might Also Like

Truck Bike Accident
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Accident : दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए दो युवक, दोनों की मौत

08/02/2026
Bear Entered Liquor Shop
घटना दुर्घटना

Bear Entered Liquor Shop : शराब दुकान आहाते में पहुंचा भालू, चार मिनट मौत से आंखों में आंखें, युवक ने ऐसे बचाई जान

08/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Arang–Kharora Road Accident: शादी की खुशी लौटते वक्त मातम में बदली, ट्रक की टक्कर से एक परिवार के दो लोगों की मौत

08/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?