CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी में पानी संकट: पार्षद ने खुद चलाया ट्रैक्टर, विधायक के गांव में टैंकर से पहुंचाया पानी..

धमतरी में पानी संकट: पार्षद ने खुद चलाया ट्रैक्टर, विधायक के गांव में टैंकर से पहुंचाया पानी..

By Newsdesk Admin 27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। तीन वार्डों में पीने के पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि पार्षद को खुद ट्रैक्टर चलाकर विधायक के गांव में पानी का टैंकर लेकर जाना पड़ा।

पार्षदों का आरोप है कि, नगर पंचायत के ट्रैक्टर ड्राइवर अपना सरकारी काम छोड़कर निजी काम में व्यस्त रहते हैं। पार्षदों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में सीएमओ का कहना है कि ट्रैक्टर चालक कुछ समय के लिए कहीं बैठा था। उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, धमतरी जिले के नगर पंचायत आमदी विधायक ओंकार साहू का गृह ग्राम है। जहां पर शनिवार की शाम 3 वार्ड के लोगों को पानी नहीं मिला। नगर पंचायत आमदी पानी टैंकर चलाने के लिए कर्मचारी नहीं होने पर पार्षद खुद ट्रैक्टर चलाते हुए तीन वार्डों में पानी बांटने पहुंचे। घरों घर ले जाकर पानी उपलब्ध कराई।

पार्षदों ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सीएमओ को इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई। पार्षदों का आरोप है कि, शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद चित्रेश साहू ने बताया कि, ग्राम आमदी में बिजली बंद होने के कारण टंकी में पानी नहीं आया। जिसके कारण वार्ड क्रमांक 1,10, और 11 में पानी की समस्या हो गई।

जब नगर पंचायत आमदी में टैंकर लेने की बात आई तो चालक नदारत दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि, नगर पंचायत के टैंकर ड्राइवर सेप्टिक टैंकर से गंदा पानी खींचने के लिए प्राइवेट ट्रैक्टर चलाता है। जिसके के कारण वार्ड में पानी नहीं पहुंच पाया।

ड्राइवर को हटाया जाएगा

इस मामले में सीएमओ का कहना है कि, टैंकर को नगर पंचायत का ड्राइवर वार्ड में ले गया था। पार्षद फोटो खिंचाने के नाम पर थोड़ी देर के लिए बैठे थे। उन्होंने ने पानी टैंकर ड्राइवर की शिकायत पर कहा कि, ड्राइवर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’

Women Empowerment : महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद बनें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

Newsdesk Admin 27/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED Office Raipur New Location
ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

सीजी भास्कर, 18 मार्च। राजधानी रायपुर में प्रवर्तन…

SECL Dipka Mine Death
SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

सीजी भास्कर, 18 मार्च। एसईसीएल की दीपका खदान…

Euthanasia India News 2026
Euthanasia India News 2026 : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से चर्चा में हरीश राणा, जानिए क्वाड्रिप्लेजिया कैसे बना 13 साल की बेबसी की वजह

सीजी भास्कर, 18 मार्च। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु…

Mainpur Hailstorm Village
Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 18…

Women Empowerment
Women Empowerment : महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद बनें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं

सीजी भास्कर, 18 मार्च। भिलाई में अखिल भारतीय…

You Might Also Like

ED Office Raipur New Location
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

ED Office Raipur New Location : रायपुर में ED का नया ठिकाना तय, पुराने महापौर बंगले में शिफ्ट होगा दफ्तर

18/03/2026
SECL Dipka Mine Death
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SECL Dipka Mine Death : दीपका खदान में श्रमिक की रहस्यमयी मौत, गेट पर जाम-आक्रोश में ठप पड़ा पूरा काम

18/03/2026
Mainpur Hailstorm Village
छत्तीसगढ़

Mainpur Hailstorm Village : कश्मीर नहीं, गरियाबंद है ये-ओलों की चादर ने गांव को बना दिया ‘सफेद स्वर्ग’

18/03/2026
Women Empowerment
छत्तीसगढ़साहित्य - सम्मान

Women Empowerment : महिलाएं शिक्षित व हुनरमंद बनें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?