CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मथुरा में कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना… श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर बोले सीएम योगी

मथुरा में कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना… श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर बोले सीएम योगी

By Newsdesk Admin 26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने उसे हिंदू सनातन धर्म का प्रतीक बताया है. साथ ही साथ सीएम योगी ने बुलडोजर एक्शन, ईद और रामनवमी के जुलूसों और समाजवादी पार्टी के नेता के राणा सांगा वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है.समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सीएम योगी ने मथुरा मस्जिद विवाद पर कहा, ‘मथुरा की बात क्यों नहीं उठाऊं?

क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं वरना वहां बहुत कुछ हो गया होता. सनातन हिंदू धर्म के सभी महत्वपूर्ण स्थान हमारी विरासत के प्रतीक हैं.’ वहीं, बुलडोजर एक्शन पर कहा, ‘जो न्याय और कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानून के दायरे में रहकर सबक भी सिखाया जाता है. जो जैसा समझेगा, उसको उसी भाषा में समझाना चाहिए.’राणा सांगा वाले बयान पर सपा नेता पर सीएम ने बोला हमलासपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा वाले बयान पर उन्होंने कहा, ‘क्या इतिहास सिर्फ यही लोग जानते हैं जो जिन्ना का महिमामंडन करते हैं? ये वही लोग हैं जो बाबर, औरंगजेब और जिन्ना का महिमामंडन करते हैं. देश, भारत की विरासत और भारत के महापुरुषों के प्रति इनके भाव क्या होंगे, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है.

इन्हें पलटी मारने में देर नहीं लगेगी. ये लोग महाराणा प्रताप, राणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह के बारे में क्या जानते हैं? औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले और जिन्ना को अपना आदर्श मानने वालों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती.’ईद और रामनवमी के जुलूसों पर क्या बोले सीएम योगी?इसके अलावी सीएम योगी ने ईद और रामनवमी के जुलूसों को लेकर कहा, ‘हम समय-समय पर प्रशासन के साथ बैठते हैं और हमने इसके लिए एक एसओपी तैयार कर रखी है. उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थलों के माइक से उसके परिसर से बाहर आवाज जाती थी, उसे नियंत्रित किया है. अगर उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में हम ऐसा कर सकते हैं तो पश्चिम बंगाल में ऐसा क्यों नहीं हो सकता।

You Might Also Like

Durg Bhilai gang rape case : PWD में नौकरी लगाने का झांसा से सामूहिक दुष्कर्म, आधा दर्जन आरोपी, होटल मैनेजर की देर रात गिरफ्तारी, कई बड़े नाम शामिल…

Narmada Mela Khairagarh : भक्तों की पुकार पर अमरकंटक से खैरागढ़ आईं मां नर्मदा, आज से शुरू हुआ ऐतिहासिक मेला

Navdha Bhakti Katha Raipur : रायपुर में भक्ति और विचार का संगम, स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज करेंगे नवधा भक्ति कथा

Illegal Money Lending Durg : बीमारी की मजबूरी पर सूदखोरी, 1.60 लाख के बदले 22 लाख की डिमांड

MGNREGA Save Movement Raipur : रायपुर की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार पर सीधा हमला

Newsdesk Admin 26/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Bhilai gang rape case : PWD में नौकरी लगाने का झांसा से सामूहिक दुष्कर्म, आधा दर्जन आरोपी, होटल मैनेजर की देर रात गिरफ्तारी, कई बड़े नाम शामिल…

सीजी भास्कर, 31 जनवरी। दुर्ग जिले में गैंग…

Deepika Padukone Controversial Statement: ‘शादी से पहले किसके साथ…’ जब दीपिका के एक वाक्य ने देशभर में बहस छेड़ दी

सीजी भास्कर 30 जनवरी Deepika Padukone Controversial Statement…

IND vs NZ 5th T20 Playing XI: संजू सैमसन पर सस्पेंस, तिरुवनंतपुरम में कैसी होगी टीम इंडिया की आखिरी रणनीति

सीजी भास्कर 30 जनवरी IND vs NZ 5th…

Narmada Mela Khairagarh : भक्तों की पुकार पर अमरकंटक से खैरागढ़ आईं मां नर्मदा, आज से शुरू हुआ ऐतिहासिक मेला

सीजी भास्कर 30 जनवरी Narmada Mela Khairagarh :…

Navdha Bhakti Katha Raipur : रायपुर में भक्ति और विचार का संगम, स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज करेंगे नवधा भक्ति कथा

सीजी भास्कर 30 जनवरी Navdha Bhakti Katha Raipur…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़धर्म

Narmada Mela Khairagarh : भक्तों की पुकार पर अमरकंटक से खैरागढ़ आईं मां नर्मदा, आज से शुरू हुआ ऐतिहासिक मेला

30/01/2026
छत्तीसगढ़धर्म

Navdha Bhakti Katha Raipur : रायपुर में भक्ति और विचार का संगम, स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज करेंगे नवधा भक्ति कथा

30/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Illegal Money Lending Durg : बीमारी की मजबूरी पर सूदखोरी, 1.60 लाख के बदले 22 लाख की डिमांड

30/01/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

MGNREGA Save Movement Raipur : रायपुर की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा और धान खरीदी को लेकर सरकार पर सीधा हमला

30/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?