CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, बिहार की धरती से PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया संदेश

आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी, बिहार की धरती से PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया संदेश

By Newsdesk Admin 24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और मौन रखा और कहा कि इस आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।

पीएम ने अपने संबोधन शुरू करने पहले कहा, ‘अपनी बात शुरू करने से पहले मैं आप सबसे प्रार्थना करना चाहता हूं, आप जहां हैं वहीं अपने स्थान पर बैठकर ही 22 अप्रैल को जिन परिवारजनों को हमने खोया है, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हम कुछ पल का मौन रखेंगे।’

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से, बिहार से जुड़ा है। आज यहां देश के, बिहार के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। बिजली, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर के इन विभिन्न कार्यों से बिहार में रोजगार के नए मौके बनेंगे।

‘पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार वो धरती है, जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह के मंत्र का विस्तार किया था। पूज्य बापू के दृढ़ विश्वास था कि जब तक भारत के गांव मजबूत नहीं होंगे, तब तक भारत का तेज विकास नहीं हो पाएगा। देश में पंचायती राज की परिकल्पना के पीछे यही भावना है।

उन्होंने कहा कि बीते दशक में पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए हैं। टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी पंचायतों को मजबूत किया गया है।

पीएम ने कहा कि बीते दशकों में दो लाख ज्यादा ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है। 5.50 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने हैं। पंचायतों के डिजिटल होने से एक और फायदा हुआ है, अब जीवन/मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि धारण प्रमाण पत्र जैसे कई डॉक्यूमेंट्स आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

30 हजार नए पंचायत भवन बनाए गए : मोदी

पीएम ने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद आज जहां देश को संसद की नई इमारत मिली, वहीं देश के अंदर 30 हजार नए पंचायत भवन बनाए गए हैं।

पंचायतों को पर्याप्त फंड मिला है, ये भी सरकार की प्राथमिकता रही है। बीते 10 साल में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड पंचायतों को मिला है। ये सारा पैसा गांवों के विकास में लगा है।

हमने देखा है कि पंचायतों ने कैसे सामाजिक भागीदारी को सशक्त किया है। बिहार, देश का पहला राज्य था जहां महिलाओं को पंचायत में 50% आरक्षण की सुविधा दी गई। आज बहुत बड़ी संख्या में गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े समाज की बहन-बेटियां बिहार में जन-प्रतिनिधि बनकर सेवाएं दे रही हैं। यही सच्चा सामाजिक न्याय है, यही सच्ची सामाजिक भागीदारी है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली : उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि बिहार में चल रहे 'जीविका दीदी' कार्यक्रम से अनेक बहनों का जीवन बदला है।‌आज ही यहां बिहार की बहनों के स्वयं सहायता समूहों को करीब 1,000 करोड़ रुपये की मदद दी गई है। इससे बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण को और बल मिलेगा। बीते दशक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है।

गांवों में गरीबों के घर बने, सड़कें बनीं, पक्के रास्ते बने हैं। गांवों में गैस कनेक्शन पहुंचे, पानी के कनेक्शन पहुंचे, शौचालय बने हैं।

पीएम ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘पहलगाम में आतंकियों को मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है उसे पूरा देश दुखी है, सभी पीड़ित परिवार को इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है, जिन्हें परिवार जनों का इलाज चल रहा है। इस आतंकी हमले की साजिश रचने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।’

You Might Also Like

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

Bhilai Development Projects: वैशाली नगर को 300 करोड़ की बड़ी सौगात, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेंगे तीन फ्लाईओवर

Holi Emergency Service : विधायक रिकेश सेन ने खुद संभाली एंबुलेंस की कमान, 37 वार्डों में गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश

Bridal Makeover Scheme: महंगाई के दौर में विधायक रिकेश सेन की पहल, वैशाली नगर की बेटियों को 1 रुपये में मिलेगा ब्राइडल मेकओवर

Newsdesk Admin 24/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Well Accident Korba: पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले थम गई सांस

सीजी भास्कर 6 मार्च कोरबा। Well Accident Korba…

Fake Doctor Injection Case: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 10 साल के मासूम की मौत, सक्ती कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

सीजी भास्कर 6 मार्च सक्ती। Fake Doctor Injection…

Balodabazar Tehsil Fire: ऐतिहासिक तहसील भवन में भड़की भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन, कई दमकल गाड़ियां मौके पर

बलौदाबाजार। Balodabazar Tehsil Fire: शहर के ऐतिहासिक तहसील…

Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद

सीजी भास्कर 6 मार्च महासमुंद। Chandi Mata Temple…

MSME Workshop GPM District
MSME Workshop GPM District : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12 मार्च को इंडस्ट्रीज-बैंकर्स मीट, एमएसएमई को बढ़ावा देने पर होगी कार्यशाला

सीजी भास्कर, 06 मार्च। जिले में सूक्ष्म, लघु…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Bhilai Development Projects: वैशाली नगर को 300 करोड़ की बड़ी सौगात, ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बनेंगे तीन फ्लाईओवर

06/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Holi Emergency Service : विधायक रिकेश सेन ने खुद संभाली एंबुलेंस की कमान, 37 वार्डों में गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश

06/03/2026
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Bridal Makeover Scheme: महंगाई के दौर में विधायक रिकेश सेन की पहल, वैशाली नगर की बेटियों को 1 रुपये में मिलेगा ब्राइडल मेकओवर

06/03/2026
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
देश-दुनियाराजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

05/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?