CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Weather Update : लौटा नहीं, वापस आ गया मानसून… अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Weather Update : लौटा नहीं, वापस आ गया मानसून… अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

By Newsdesk Admin 07/10/2025
Share
Weather Update
Weather Update

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर। मानसून (Weather Update) का यह सीज़न शानदार रहा है। मानसून की एंट्री के बाद से ही बेहतरीन बारिश देखने को मिली है। कई राज्यों में जमकर बादल बरसे हैं। हालांकि कुछ समय के लिए मानसून की रफ्तार कम ज़रूर हुई, जिससे लगा कि अब बारिश का सिलसिला थम जाएगा।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि मानसून अब वापस आ गया है और वो भी तेज़ रफ्तार के साथ। इससे एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट (Weather Update) जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में कैसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादल गरजने और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसी बीच सरगुजा में तापमान में गिरावट के बाद शहर में धुंध छाने लगा है। सुबह के समय घनी धुंध छाने से विजिबिलिटी कम रही, जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी, जिससे धुंध और अधिक घनी हो सकती है।

इस बीच विभाग ने आज (बुधवार) बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, 10 अक्टूबर के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गरज-चमक की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

देश की राजधानी दिल्ली में भी मानसून (Weather Update) वापस आ गया है और बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 7-10 अक्टूबर को हल्की से तेज़ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी और तेज़ हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मानसून वापस आ गया है और इसका असर देश के कई राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम और तेलंगाना में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश, तेज़ हवाओं, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

You Might Also Like

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Newsdesk Admin 07/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले में कानून-व्यवस्था को…

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के…

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। अगर आप अप्रैल में…

Janjgir Champa Fraud Case : पत्नी को ‘कागजों में मृत’ दिखाकर हड़पी सहायता राशि, जांजगीर में पति गिरफ्तार, जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

19/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

19/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

19/03/2026
छत्तीसगढ़

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

19/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?