सीजी भास्कर, 04 फरवरी| फरवरी की शुरुआत में ही मौसम ने ऐसा रुख बदला है, जिसने दिन और रात के बीच फर्क साफ कर दिया है। सुबह हल्की ठंड का अहसास और दोपहर में तेज धूप – इसी बीच आसमान से जुड़ी एक नई हलचल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में मौसम अचानक बदल सकता है।
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। फरवरी के तीसरे दिन रायपुर, सुकमा और राजनांदगांव में तेज धूप देखने को मिली और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया (Western Disturbance India) गया। मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से को प्रभावित करने वाला पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी के बाद फिर 8 फरवरी को सक्रिय हो सकता है।
सुबह के समय अभी भी ठंड के कारण हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप तेज हो जाती है। बीते तीन दिनों से रायपुर के साथ-साथ राजनांदगांव भी सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में शामिल हो गया है। वहीं पेंड्रा, जगदलपुर और माना में न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें आगे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय (Western Disturbance India) है। इसके असर से 4 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
रायपुर का आज का मौसम
रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने (Western Disturbance India) का अनुमान है। दोपहर में गर्मी का असर महसूस हो सकता है, जबकि रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है।






