CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WhatsApp Privacy Case : WhatsApp की प्राइवेसी पर बड़ा सवाल, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के दावे कोर्ट में चुनौती

WhatsApp Privacy Case : WhatsApp की प्राइवेसी पर बड़ा सवाल, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के दावे कोर्ट में चुनौती

By Newsdesk Admin 25/01/2026
Share
WhatsAp
WhatsAp

सीजी भास्कर 25 जनवरी। जिस ऐप को करोड़ों लोग अपनी निजी बातचीत का सबसे सुरक्षित जरिया (WhatsApp Privacy Case) मानते हैं, उसी की गोपनीयता पर अब कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। WhatsApp की प्राइवेसी को लेकर अमेरिका की अदालत में दर्ज एक मुकदमे ने यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है।

अमेरिका में दर्ज नए मुकदमे में Meta और WhatsApp पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी यूजर्स को मैसेज प्राइवेसी को लेकर भ्रमित कर रही है। शिकायत के अनुसार, WhatsApp जिन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन दावों के साथ खुद को पूरी तरह सुरक्षित बताता है, वे व्यवहारिक रूप से उतने अचूक नहीं हैं जितना प्रचार किया जाता है।

मुकदमे में दावा किया गया है कि WhatsApp के पास तकनीकी रूप से यूजर्स के मैसेज को स्टोर करने और उन तक पहुंच बनाने की क्षमता मौजूद है। आरोप है कि ऐप को पूरी तरह निजी बताकर दुनियाभर के यूजर्स का भरोसा जीता गया, जबकि वास्तविकता इससे अलग हो सकती है।

इस केस में ऑस्ट्रेलिया, भारत, ब्राजील, मैक्सिको और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों के यूजर्स को पक्षकार बनाया गया है। शिकायत में कुछ व्हिसल ब्लोअर्स का हवाला (WhatsApp Privacy Case) भी दिया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर WhatsApp की अंदरूनी प्रणाली को उजागर करने की जानकारी दी है। हालांकि उनकी पहचान और साक्ष्यों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

WhatsApp लंबे समय से यह दावा करता रहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर भेजे गए मैसेज केवल भेजने और पाने वाले ही पढ़ सकते हैं, यहां तक कि कंपनी खुद भी उन तक पहुंच नहीं रखती। यही भरोसा WhatsApp को दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बनाता है।

वहीं Meta ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि WhatsApp पिछले एक दशक से Signal प्रोटोकॉल पर आधारित एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल (WhatsApp Privacy Case) कर रहा है। Meta के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने बयान जारी कर कहा कि यह मुकदमा तथ्यों से परे और निराधार है, और कंपनी इसका मजबूती से कानूनी जवाब देगी।

फिलहाल यह मामला अदालत में है, लेकिन इसने एक बार फिर यह बहस तेज कर दी है कि क्या डिजिटल दुनिया में कोई भी चैट वाकई पूरी तरह निजी रह पाती है या नहीं।

You Might Also Like

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

Transgender Empowerment : आसमान में ड्रोन उड़ाएंगे और होटलों में मैनेजमेंट संभालेंगे ट्रांसजेंडर

Newsdesk Admin 25/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Electricity Bill Relief : धमतरी में ‘रोशन’ हुए हजारों घर, मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना ने खत्म किया सालों पुराना तनाव

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Amita Shrivas Mountaineer : छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास अब फतह करेंगी माउंट एवरेस्ट, CM साय ने बढ़ाया हौसला

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल । मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Durg Fraud Case : ‘पैसा डबल’ करने और लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, शातिर महिला जालसाज गिरफ्तार

दुर्ग: Durg Fraud Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Financial Assistance Kondagaon : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल। कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना…

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल। देश की राजधानी के…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

06/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

06/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

05/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?