सीजी भास्कर 11 फ़रवरी। WhatsApp Web Feature News। WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब जल्द ही बिना कोई ऐप डाउनलोड किए ही ब्राउज़र से वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है।
लंबे समय से जिस फीचर का इंतजार किया जा रहा था, उस पर आखिरकार काम पूरा होने की कगार पर है। फिलहाल यह सुविधा कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए शुरू की गई है और आने वाले दिनों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
अब तक पर यूजर्स केवल मैसेज भेजने, फोटो-वीडियो शेयर करने और डॉक्यूमेंट ट्रांसफर जैसी सुविधाओं (WhatsApp Web Calling) तक ही सीमित थे।
वॉयस और वीडियो कॉलिंग के लिए Windows या Mac का अलग डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना जरूरी था, लेकिन नए अपडेट के बाद यह झंझट भी खत्म होने वाला है। सीधे ब्राउज़र से कॉल करने का विकल्प WhatsApp Web को पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल बना देगा।
बिना ऐप इंस्टॉल किए बनेगा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए फीचर के जरिए यूजर्स WhatsApp Web पर वन-टू-वन वॉयस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। इस अपडेट पर बीते करीब एक साल से काम चल रहा था। टेक वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, अभी यह सुविधा सीमित यूजर्स को दी गई है, लेकिन टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे बड़े स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर या डेस्कटॉप ऐप की जरूरत नहीं होगी।
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगी कॉल्स
सिक्योरिटी के मामले में भी यूजर्स को कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। WhatsApp Web से की जाने वाली वॉयस और वीडियो कॉल्स भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (WhatsApp Web Calling )। यानी कॉल के दौरान आपकी बातचीत पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। WhatsApp पहले से ही मैसेज और कॉल्स के लिए Signal प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता है, और यही तकनीक Web कॉलिंग फीचर में भी लागू की गई है।
स्क्रीन शेयरिंग का भी मिलेगा सपोर्ट
इस अपडेट में सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, बल्कि स्क्रीन शेयरिंग सपोर्ट भी जोड़ा गया है। यह फीचर खासतौर पर प्रोफेशनल यूजर्स, ऑनलाइन मीटिंग्स और प्रेजेंटेशन के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। अभी तक यह सुविधा WhatsApp के डेस्कटॉप ऐप में मौजूद थी, लेकिन Web वर्जन में इसके आने से ब्राउज़र से ही पूरा काम संभव हो जाएगा।
कुल मिलाकर, WhatsApp का यह नया अपडेट WhatsApp Web के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। बिना ऐप डाउनलोड किए कॉलिंग और स्क्रीन शेयरिंग जैसी सुविधाएं (लने से यूजर्स का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। अब देखना यह होगा कि यह फीचर सभी यूजर्स तक कब तक पहुंचता है, लेकिन इतना तय है कि इसके आने से WhatsApp Web की उपयोगिता कई गुना बढ़ने वाली है।




