CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बुक करने पर भी नहीं मिली व्हीलचेयर, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरी बुजुर्ग महिला, ICU में एडमिट

बुक करने पर भी नहीं मिली व्हीलचेयर, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरी बुजुर्ग महिला, ICU में एडमिट

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को व्हील चेयर नहीं मिली और उसे एयरपोर्ट से काफी दूर तक पैदल ही चलकर जाना पड़ा. जब वो काफी थक गईं तो एयरपोर्ट काउंटर के पास गिर गईं. उनके सिर पर चोट लग गई और ब्लड निकलने लगा. फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Contents
  • घायल हालत में फ्लाइट में किया सफर
  • मेरे पास कोई विकल्प नहीं

उन्होंने पहले से व्हील चेयर को बुक कर रखा था, लेकिन जब उन्हें इसकी जरूरत थी तो वो समय से नहीं मिल पाया. वो करीब एक घंटे तक इसका इंतजार करती रहीं. परिवार के एक सदस्य की मदद से उन्होंने एयरपोर्ट पर काफी दूर तक चलने की कोशिश भी की, लेकिन उम्र दराज होने की वजह से वो थक गईं थीं. आरोप है कि जब वो एयपोर्ट काउंटर के पास गिरीं तो उन्हें प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया गया.

घायल हालत में फ्लाइट में किया सफर

82 साल की महिला पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल की पत्नी हैं. एयरपोर्ट काउंटर पर गिरने के बाद, जब व्हीलचेयर आई तो वह अपने होंठ से खून बहते हुए और सिर और नाक पर लगी गहरी चोट के साथ फ्लाइट में चढ़ीं.

पोती पारुल कंवर ने कहा कि उसकी दादी दो दिनों से आईसीयू में है और उसके शरीर का बायां हिस्सा कमजोर हो रहा है. पोती ने बताया कि एयर इंडिया ने कहा कि वह इस घटना को लेकर चिंतित हैं और महिला के जल्द स्वस्थ होने की इच्छा रखते हैं. एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं, जल्दी ही इससे जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे.

मेरे पास कोई विकल्प नहीं

पारुल कंवर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI2600 बुक की थी. पारुल के साथ में उनकी दादी भी थीं, जिनका नाम सुश्री कंवर है. टिकट में व्हीलचेयर की मदद से विमान के दरवाजे तक जाने के लिए एक विशेष अनुरोध भी किया गया था. एयरलाइंस की ओर से व्हील चेयर देने को कन्फर्म भी कर दिया गया था.

उन्होंने आगे अपनी मुश्किल शेयर करते हुए कहा कि मैं यह पोस्ट इसलिए कर रही हूं क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. क्या वाकई में किसी शख्स के जीवन का महत्व इतना कम है?

सामूहिक विवाह आयोजन में शादी के लिए दिव्यागों की भीड़ में पहुंचे अधिकांश जोड़े पहले से शादी शुदा 🛑 लेन देन को लेकर हुए विवाद का देखिए विडियो 🔵 आस्था बहुउद्देशीय संस्था भिलाई का आयोजन
‘2.4 लाख रुपये लो और छोड़ दो फ्लाइट’, एयरलाइन ने अपने यात्रियों से ऐसा क्यों कहा?
जोनल अफसर पर प्रताड़ना, गाली गलौच और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम कर्मी ने खाईं क्लोरोफॉर्म की 30 गोलियां, CM के नाम लिखा सुसाइड नोट
मां के साथ झगड़ा और बहस… गुस्से में अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूद गई युवती, मौत
TVS Raider 125 Sales  : माडल टीवीएस मोटर ने तोड़े सारे रिकार्ड, बेच डाले 59 लाख वाहन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?