CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के किस पुराने फैसले को केरल हाई कोर्ट ने गलत ठहराया?

बिहार गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के किस पुराने फैसले को केरल हाई कोर्ट ने गलत ठहराया?

By Newsdesk Admin
15/07/2025
Share

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हाल ही में कॉलेजों में ड्रा सिस्टम के जरिए प्रिंसिपल चुने जाने के फैसले को लेकर चर्चा मे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अब केरल हाईकोर्ट ने आरिफ मोहम्मद खान के एक पुराने फैसले को गलत ठहराया है. इसके साथ ही दो विश्वविद्यालयों में अस्थायी कुलपतियों की एकतरफा नियुक्ति को रद्द कर दिया है.

हाईकोर्ट ने पाया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय अधिनियमों और यूजीसी नियमों का उल्लंघन किया है. नियुक्तियों को प्रक्रियागत त्रुटियों के कारण अवैध पाया गया है. कोर्ट ने राज्य सरकार और राज्यपाल से नियमों के अनुसार रिक्त पदों को भरने का आह्वान किया है. विश्वविद्यालयों के स्वायत्तता और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए, त्वरित कार्रवाई करने पर जोर भी दिया गया है.

राज्यपाल को कुलपति की नियुक्ति का अधिकार नहीं- HC

केरल हाईकोर्ट की एक बेंच ने सोमवार को राज्यपाल की तरफ से की गई दो अस्थायी कुलपति (वीसी) नियुक्तियों को रद्द करने के एकल न्यायाधीश के फैसले को बरकरार रखा है. डॉ. के. शिवप्रसाद को एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (केटीयू) का अस्थायी कुलपति और डॉ. सीज़ा थॉमस को केरल डिजिटल विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डिजिटल विश्वविद्यालय) का अस्थायी कुलपति नियुक्त किया गया था.

कोर्ट ने पाया कि कुलाधिपति के रूप में कार्यरत पूर्व राज्यपाल को संबंधित विश्वविद्यालय अधिनियमों या यूजीसी विनियमों के तहत कानून द्वारा निर्धारित ढांचे के बाहर एकतरफा अस्थायी कुलपति नियुक्त करने का कोई अधिकार नहीं था. कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल ने पूरी प्रक्रिया को ही दरकिनार किया था. कोर्ट ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कुलाधिपति को एक्सटेंशन जैसी अधिसूचना जारी का कोई अधिकार नहीं है.

राज्य सरकार ने दी थी फैसले को चुनौती

इन नियुक्तियों के खिलाफ राज्य ने तर्क दिया कि राज्यपाल की तरफ से की गई नियुक्तियां मनमाने ढंग से की गयी थी. इसके साथ ही अधिनियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करती थीं, जिनमें कुलपतियों की अस्थायी नियुक्तियों के लिए एक विशिष्ट प्रक्रिया निर्धारित की गई थी. राज्य सरकार के साथ अनिवार्य परामर्श और राज्य की तरफ से की गई सिफारिशों के आधार पर कुलपति का चयन शामिल था.

कोर्ट ने नियुक्ति को लेकर दिया साफ आदेश

हाईकोर्ट ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 254, जो केंद्र और राज्य के कानूनों के बीच असंगति से संबंधित है, यहां लागू नहीं होता है. हालांकि, कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि राज्य के कानूनों को भी यूजीसी विनियमों के व्यापक उद्देश्यों और मानकों के अनुरूप लागू किया जाना चाहिए. कुलपति के पद पर नियुक्ति, चाहे वे नियमित हों या अस्थायी, यूजीसी विनियमों के खंड 7.3 में निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करना चाहिए.

SE Suspended : मासूम की मौत पर नगर निगम सख्त, एसई सस्पेंड, दो इंजीनियर पर बैठी जांच
Ramadan के मौके पर Sambhal में बिना लाउडस्पीकर दी जा रही अजान, प्रशासन की सख्ती पर मौलाना ने कही ये बात
मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कर्मचारी पर बदमाशों ने किया फायर, 4 गोली लगने से मौत
Dharmendra Health Update: सांस लेने में परेशानी के बाद ICU में भर्ती, अब स्थिर है स्थिति
North Carolina Plane Crash: टेकऑफ के बाद आग का गोला बना बिजनेस जेट, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?