CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दाढ़ी बनवाते समय नाई ने काटा युवक का गाल, शराब विवाद के बाद घटना…

दाढ़ी बनवाते समय नाई ने काटा युवक का गाल, शराब विवाद के बाद घटना…

By Newsdesk Admin 04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 मई। एक नाई के बेटे ने शराब पीने की बात पर विवाद के बाद उस्तरे से हमला कर एक युवक का गाल काट दिया। गनीमत रही कि उस्तरे का वार गले पर नहीं लगा, वरना जान जा सकती थी। घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गाल में सात टांके लगे हैं। घटना मध्यप्रदेश के बैतूल स्थित गंज इलाके की है।

Contents
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटीखाना नहीं बनाने पर भाई ने भाई को पीटा

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अनिल साहू अपने दोस्त कानू धुर्वे के साथ भग्गू ढाना इलाके में एक नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवा रहा था। उसी दौरान दुकान में मौजूद नाई के बेटे से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए युवक ने दाढ़ी बनाने वाले उस्तरे से अनिल पर हमला कर दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

प्रत्यक्षदर्शी संजय बामने ने बताया कि उस्तरा अनिल के गाल पर इतनी तेजी से मारा गया कि गहरा कट लग गया। संजय ने तुरंत घायल अनिल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद अनिल ने गंज थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने हमलावर की पहचान नाई के बेटे के रूप में की है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के वक्त अनिल और उसका दोस्त दोनों नशे की हालत में थे।

खाना नहीं बनाने पर भाई ने भाई को पीटा

एक अन्य घटना हेटी खापा गांव की है, जहां रविवार सुबह तकरीबन 10 बजे छोटे भाई ने खाना नहीं बनाने की बात पर बड़े भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, लवकुश नामक युवक ने अपने बड़े भाई उमेश को पीटना शुरू कर दिया। हमले में उमेश के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

Chhattisgarh Weather Alert: दो सिस्टम एक्टिव, 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश का असर, बस्तर में ज्यादा प्रभाव

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान

Newsdesk Admin 04/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Budget 2026: 1600 करोड़ के बजट पर आज फैसला, विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में आज नगर निगम…

Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में हुए चर्चित हत्याकांड…

Khelo India Tribal Games: जगदलपुर में एथलेटिक्स का आगाज़, 27 राज्यों के 443 खिलाड़ी मैदान में

बस्तर संभाग के Jagdalpur में आज से खेलों…

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी स्कूलों के एक…

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हवाई कनेक्टिविटी का नया…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद

30/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Sakti Murder Case: 1800 रुपए के विवाद में दोस्त बना कातिल, गला घोंटकर ईंट से कुचलकर ली जान

30/03/2026
देश-दुनिया

Cuba Tension Crisis: ट्रंप के संकेत से बढ़ी हलचल, वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर टिकी दुनिया की नजर

29/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?