CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुबई में किसने सोना दिया था, बेंगलुरु में किसे डिलीवर करना था? गोल्ड स्मगलिंग पर रान्या राव ने खोले कई राज गोल्ड स्मगलिंग केस में रंगेहाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस

दुबई में किसने सोना दिया था, बेंगलुरु में किसे डिलीवर करना था? गोल्ड स्मगलिंग पर रान्या राव ने खोले कई राज गोल्ड स्मगलिंग केस में रंगेहाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस

By Newsdesk Admin 13/03/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मार्च रान्या राव ने DRI की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. अपने स्टेटमेंट में रान्या राव ने कहा है कि वह फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करती थी.दुबई की यात्रा के बारे में पूछताछ पर रान्या राव ने कहा,’मैंने यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट का कई बार दौरा किया है. मुझे पिछले 2 सप्ताह से अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे.

1 मार्च को एक विदेशी फोन नंबर से कॉल आया.’शख्स की पहचान बताने से रान्या का इनकाररान्या राव ने आगे बताया,’मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट-A पर जाने का निर्देश दिया गया था. वहां से सोना लेने और उसे बेंगलुरु में डिलीवर करने के लिए कहा गया था. यह पहली बार था, जब मैंने दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी की. मैंने पहले कभी दुबई से सोना नहीं खरीदा.’ हालांकि, रान्या ने उस शख्स की पहचान बताने से इनकार कर दिया, जिसने उसे निर्देश दिया था. रान्या ने यह भी बताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube से सोना छिपाना सीखा.एयरपोर्ट पर सोने की छड़ें देकर चला गयाDRI की पूछताछ में खुलासा करते हुए रान्या ने कहा,’कॉल करने वाले का लहजा अफ्रीकी-अमेरिकी था.

उसने मुझे बताया कि वह दुबई सफेद गाउन में एयरपोर्ट पर मिलेगा. हम दुबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 3 के गेट-A पर मिले. सुरक्षा जांच के बाद उसने मुझे सोने की छड़ें दीं. डिलीवरी के तुरंत बाद वह चला गया. वह आदमी करीब 6 फीट लंबा और गोरा था. मैं उससे फिर कभी नहीं मिली और न ही उसे देखा.’टॉयलेट में जाकर छुपाईं सोने की छड़ेंरान्या राव ने आगे बताया,’सोना प्लास्टिक से ढके दो पैकेट में था. मैंने एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी और एयरपोर्ट के टॉयलेट में सोने की छड़ें अपने शरीर से चिपका लीं. मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपा लिया था. मैंने यूट्यूब वीडियो देखकर यह सब सीखा.’ पति के क्रेडिट कार्ड से बुक की थी फ्लाइट DRI ने रान्या से उसकी फ्लाइट बुकिंग के बारे में पूछा तो उसने बताया कि टिकट बुक करने के लिए उसने अपने पति जतिन विजय कुमार के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया. जब रान्या से पूछा गया कि बेंगलुरु में तस्करी का सोना किसे दिया जाना था तो उसने बताया,’मुझे सोने की छड़ें किसी अज्ञात व्यक्ति को देने के निर्देश दिए गए थे. मुझे एयरपोर्ट टोल गेट के बाद सर्विस रोड पर जाने के लिए कहा गया था.

मुझे सिग्नल के पास एक ऑटो-रिक्शा में सोना रखना था. ऑटो-रिक्शा का नंबर नहीं दिया गया था.’रन्या राव का कैसे हुआ पर्दाफाश?एक्ट्रेस रन्या राव 3 मार्च को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. रन्या ने 15 दिनों के भीतर दुबई की चार ट्रिप की, जिससे संदेह पैदा हुआ. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उस पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी. DRI ने रन्या को सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके जैकेट में छिपा विदेशी मूल का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये है.

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 13/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?