CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाकुंभ के बाद खाली हुए शिविरों में कौन लगा रहा आग? वायु प्रदूषण का मंडराया खतरा

महाकुंभ के बाद खाली हुए शिविरों में कौन लगा रहा आग? वायु प्रदूषण का मंडराया खतरा

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर 9 मार्च प्रयागराज महाकुंभ के समापन के 11 दिन बाद महाकुंभ में खाली हुए शिविरों की पुआल में लग रही आग से आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है. एनजीटी की तरफ से पराली जलाने पर लगी पाबंदी के बाद सामने आ रही ऐसी घटनाएं आसपास के रहने वाले इलाकों और मेला प्राधिकरण के लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकती हैं.महाकुंभ-2025 के समापन के बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण पर 15 दिन के अंदर पूरे मेला क्षेत्र को उसके मूल स्वरूप में लाना है.

इसके लिए कचरा निपटान में मेला प्रशासन दिन रात लगा हुआ है. मेला प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि होली से एक सप्ताह पहले सफाई का काम पूरा करना जरूरी है, क्योंकि प्राधिकरण को मेला खत्म होने के 15 दिन के भीतर एनजीटी को व्यापक कचरा निपटान रिपोर्ट सौंपनी है. लेकिन इस बीच कचरा निपटान की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान, स्नान घाटों के साथ-साथ मेले के विभिन्न सेक्टरों में कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए जमीन पर बिछाई गईं पुआल या पराली जलाई जा रही हैं. इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिससे वायु प्रदूषण की स्थिति बिगड़ सकती है.महाकुम्भ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के अनुसार, मेले के विभिन्न सेक्टरों में बार-बार आग लगने की घटनाएं वास्तविक आग लगने की घटनाएं नहीं है.

मेले के विभिन्न सेक्टरों, खासकर स्नान घाटों, जहां रेतीले किनारों को ढंकने के लिए काफी मात्रा में पराली का इस्तेमाल किया गया था, वहां सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी अब इसे निर्धारित मानदंडों के अनुसार निपटाने के बजाय जला रहे हैं.एक-दूसरे पर दोषारोपण, कैसे होगा नियंत्रण?महाकुम्भ मुख्य अग्नि शमन अधिकारी का कहना है कि इस संदर्भ में तीन दिन पहले मेला अधिकारी ने एक बैठक भी की थी, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सफाई विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि बैठक में मेला क्षेत्र में पराली जलाने पर रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

उनके अनुसार, 6 मार्च को सेक्टर 9 में तीन अलग-अलग स्थानों पर पराली के ढेर में आग लगने की सूचना मिली थी, जबकि 7 मार्च को सेक्टर 10 में भी यही सूचना मिली थी.शनिवार को सेक्टर 18 और 21 में सफाई कर्मचारियों ने पराली जला दी. प्रयागराज के यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला के अनुसार, मेला क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं सामने आई हैं और मेला प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण काफी बढ़ रहा है.

क्या बोले एडीएम?एडीएम महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक, स्वच्छता विभाग को मेले के विभिन्न सेक्टरों में मौजूद ठोस कचरे का नियमानुसार निपटान करने और उसे न जलाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं. यदि मेला क्षेत्र में सफाई कर्मियों द्वारा पराली जलाने की फुटेज सही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इधर प्रशासन यह भी कह रहा है कि उपद्रवियों द्वारा पराली के ढेर में आग लगाई जा रही है. पुलिस ने ऐसे तीन उपद्रवियों को पकड़ा है तथा मेला पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. मेला क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो.

Big Break : पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
UP Road Accident : श्रद्धालुओं से भरे वाहन की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 13 घायल
Dry Cough Remedy : सर्दियों में बढ़ी सूखी खांसी: नमक–शहद का आसान घरेलू नुस्खा तुरंत देगा राहत
Hindi MBBS college India : यहां खुलेगा देश का पहला ‘हिंदी माध्यम’ मेडिकल कॉलेज
Chhattisgarh News: राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को किया जा रहा डिपोर्ट, रायपुर पुलिस रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jal Jeevan Mission
Jal Jeevan Mission : टंकी बनी शोपीस, नदी के झरिया से बुझा रहे प्यास

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : केंद्र सरकार की…

Hanuman Chalisa Path
Hanuman Chalisa Path :  90 विधानसभा सीटों पर आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ 

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : आम आदमी पार्टी…

Durg School Drug Case
Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

Durg School Drug Case : कांग्रेस ने चेतावनी…

Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

Bhilai Road Accident : पुलिस का कहना है…

172 करोड़ के ओवरटाइम घोटाले में पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी की रिमांड 25 जुलाई तक बढ़ी, सिंडिकेट से होगी आमने-सामने पूछताछ

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के 172…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?