CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कौन होगा भाजपा का नया अध्यक्ष 🟠 दिल्ली तक हलचल तेज 🟢 15 तक मंडल और जिलाध्यक्षों की हो सकती है घोषणा, जनवरी में बनाए जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

कौन होगा भाजपा का नया अध्यक्ष 🟠 दिल्ली तक हलचल तेज 🟢 15 तक मंडल और जिलाध्यक्षों की हो सकती है घोषणा, जनवरी में बनाए जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

By Newsdesk Admin 06/11/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 06 नवंबर। भाजपा के अगले नए अध्यक्ष को लेकर मध्यप्रदेश में हलचल दिखाई देने लगी है। प्रदेश भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश में पहले ब्लाक स्तर से लेकर जिला और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संकेत दिए है कि मध्यप्रदेश भाजपा को इसी महीने नया अध्यक्ष मिल सकता है।

आपको बता दें कि वर्तमान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने दो कार्यकाल पूरे करने वाले हैं। संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने अपने एक बयान में कहा है कि मैं जब अगली बार ग्वालियर आउंगा तो मेरे साथ हितानंदजी तो साथ में होंगे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के बारे में कह नहीं सकता हूं। बीएल संतोष के इस बयान के बाद से माना जा रहा है कि प्रदेश में अगले नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर पार्टी में कवायद शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जनवरी तक अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसका फैसला हो जाएगा क्योंकि पहले मंडल और जिला संगठन के चुनाव होंगे इसके बाद प्रदेश संगठन का चुनाव होगा। इतना ही नहीं बीएल संतोष के इस बयान से यह भी तय हो गया है कि प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का बदलना तय है।

पार्टी सूत्रों की माने तो 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्ष और 15 जनवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे कर लिए जाएंगे। मंडल और जिला के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव होगा। राजनीतिक जानकारों की माने तो बीजेपी हमेशा से सरप्राइज कार्ड खेलती आई है। जिस तरह से बीजेपी ने सीएम पद के लिए मोहन यादव का नाम आगे बढ़ाकर सभी को चौंका दिया था, उसी प्रकार बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए नया नाम आगे बढ़कार सभी को सरप्राइज दे सकती है। सूत्रों की माने तो बीजेपी इस बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद महिला नेतृत्व के हाथों सौंप सकती है।

You Might Also Like

रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची

रिसर्च छात्रा ब्लैकमेल केस: छात्राओं की तस्वीरों से बनाता था अश्लील कंटेंट, लैपटॉप से खुला राज

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान को शशि थरूर ने दी बधाई…

Insta पोस्ट पर लिखा– “मैंने ज़हर खा लिया…” मेटा ने 10 मिनट में पुलिस को भेजा अलर्ट, युवक की बची जान

काला जादू’ के शक में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर बांध में फेंका शव – गांव में फैली सनसनी

TAGGED: Bjp News, BJP president news, Breaking news, Chhattisgarh, india, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 06/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article भिलाई में ट्रांसफार्मर के खुले तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही
Next Article भिलाई के रूआबांधा में जुए की फड़ पर पुलिस रेड, 12 जुआरी पकड़ाए, जब्त हुआ ढाई लाख से अधिक रुपया

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिक

रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची

04/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

रिसर्च छात्रा ब्लैकमेल केस: छात्राओं की तस्वीरों से बनाता था अश्लील कंटेंट, लैपटॉप से खुला राज

04/08/2025
देश-दुनियामनोरंजनराज्य

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर शाहरुख खान को शशि थरूर ने दी बधाई…

04/08/2025
अन्यघटना दुर्घटना

Insta पोस्ट पर लिखा– “मैंने ज़हर खा लिया…” मेटा ने 10 मिनट में पुलिस को भेजा अलर्ट, युवक की बची जान

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?