CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नीले ड्रम में मिली लाश किसकी..? न मृतक की हुई पहचान, न ही मिले आरोपी, अब ड्रम बनाने वाले उगलेंगे राज

नीले ड्रम में मिली लाश किसकी..? न मृतक की हुई पहचान, न ही मिले आरोपी, अब ड्रम बनाने वाले उगलेंगे राज

By Newsdesk Admin 27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। पंजाब के लुधियाना में खाली जमीन… उसमें नीला ड्रम, उसके अंदर हाथ-पैर बंधी लाश और शरीर पर चोट के निशान देख लोगों के होश उड़ गए थे।

Contents
शरीर पर चोट के निशानड्रम बनाने वाली कंपनियों से संपर्क

पुलिस (Punjab Police) ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी लेकिन दो दिन बाद भी न ही मृतक की पहचान हो पाई है। न ही आरोपियों का कोई सुराग लग पाया है। पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए ड्रम (Blue Drum) बनाने वाली कंपनियों से जानकारी जुटाने में लगी है।

पूरा मामला लुधियाना के शेरपुर इलाके का है। यहां एक खाली पड़े प्लॉट से बदबू आने पर लोगों की नजर एक प्लास्टिक के ड्रम पर पड़ी। पास जाकर देखा तो उसके अंदर प्लास्टिक का बोरा लपेटा हुआ था। उसे हटाने पर अंदर लाश मिली. व्यक्ति की टांगों व गले पर रस्सी बंधी हुई थी।

शरीर पर चोट के निशान

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रमुख कुलवंत कौर मौके पर पहुंचे।‌ उन्होंने देखा तो पाया कि मृतक प्रवासी मजदूर था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शरीर पर कई चोट के निशान हैं और शव की हालत खराब है।

ड्रम बनाने वाली कंपनियों से संपर्क

पुलिस अब सूबे की ड्रम बनाने वाली कंपनियों के संपर्क में है। पुलिस के मुताबिक कई कंपनियों से पूछताछ की जाएगी।

लुधियाना में इस तरह के नीले ड्रम को करीब 42 कंपनियां बनाती हैं। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने बताया कि शेरपुर चौक के नजदीक ड्रम में ये एक डेड बॉडी मिली है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 35 साल के करीब है। उसके हाथ बंधे हुए थे। स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि इस बारे में वो जांच-पड़ताल कर रहे हैं। डेड बॉडी को अभी मोर्चुरी में रखवाया हुआ है।

You Might Also Like

भिलाई निवासी वंदना सिंह का आकस्मिक निधन, कल सुबह अंतिम संस्कार

जन्माष्टमी मेला देख लौट रहे युवक से लूट : 6 बदमाशों ने चैन और कैश लूट लिए, DSP बोले-“जांच के बाद होगी कार्रवाई”

iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

पहले ज्योति, अब शिवम… 29 दिन में शारदा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की आत्महत्या से हड़कंप, प्रबंधन पर सवाल

HDFC Bank ने बदले नियम: महीने में सिर्फ 4 फ्री कैश ट्रांजेक्शन, उसके बाद लगेगा 150 रुपये चार्ज!

TAGGED: Blue drum case, Breaking news, crime news, hindi news, india, latest news, Punjab police, Sherpur ludhiyana, Sherpur Ludhiyana murder Mistry
Newsdesk Admin 27/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें! गैर-जमानती वारंट जारी, जानें पूरा मामला
Next Article ये तो वही तांत्रिक है जिसने नई नवेली दुल्हन से की गंदी हरकत फिर भाग गया, वापस लौटा तो गांव वालों ने खड़ी कर दी खटिया

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई निवासी वंदना सिंह का आकस्मिक निधन, कल सुबह अंतिम संस्कार

17/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

जन्माष्टमी मेला देख लौट रहे युवक से लूट : 6 बदमाशों ने चैन और कैश लूट लिए, DSP बोले-“जांच के बाद होगी कार्रवाई”

17/08/2025
देश-दुनिया

iPhone 17 होगा और महंगा? जानिए क्यों बढ़ सकती है कीमत, सितंबर में लॉन्चिंग तय

17/08/2025
देश-दुनिया

पहले ज्योति, अब शिवम… 29 दिन में शारदा यूनिवर्सिटी के दो छात्रों की आत्महत्या से हड़कंप, प्रबंधन पर सवाल

17/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?