CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » क्यों बिहार के 6.51 लाख लोगों के खाते में नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 7-7 हजार?

क्यों बिहार के 6.51 लाख लोगों के खाते में नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 7-7 हजार?

By Newsdesk Admin 21/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अगस्त। बिहार में नीतीश सरकार ने लाखों परिवारों के खाते में सात-सात हजार रुपये ट्रांसफर किए।

ये पैसा किसी स्कीम के तहत नहीं बल्कि, बाढ़ पीड़ितों को बतौर मुआवजा दिया गया है।

गौरतलब हो कि बिहार के बक्सर, भागलपुर, आरा और कटिहार समेत कई जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।

कई लोग बाढ़ और कटाव की वजह से बेघर हो गए और किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था।

इसी के चलते नीतीश सरकार ने लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खातों में सात-सात हजार रुपये डाले।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया था। अब सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए उनके खातों में पैसे भेज दिए हैं।

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने बाढ़ पीड़ितों को यह राशि भेजी है।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि –

आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बाढ़ से प्रभावित कुल 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खाते में 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से कुल 456 करोड़ 12 लाख रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरित की।

उन्होंने लिखा कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार राज्यवासियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने आगाह किया कि अभी सितंबर महीने में भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

38 लाख की आबादी प्रभावित

गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद 12 जिलों के 60 से ज्यादा प्रखंडों की लगभग 38 लाख आबादी प्रभावित हुई है। इनमें पटना, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा जिले भी शामिल हैं।

बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का निर्देश भी दिया है।

You Might Also Like

24 को सृजन संवाद-2 में नए-नामचीन और प्रतिबद्ध रचनाकारों की शिरकत

फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

बारिश में हेडफोन लगाए युवक की खुले तार से करंट लगने से मौत

TAGGED: Bihar, Bihar News, Breaking news, CM Nitish kumar, hindi news, india, latest news
Newsdesk Admin 21/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो
Next Article फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्यसाहित्य - सम्मान

24 को सृजन संवाद-2 में नए-नामचीन और प्रतिबद्ध रचनाकारों की शिरकत

21/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

फर्जी खरीददारी दिखा 19.65 करोड़ के GST की चोरी, कारोबारी गिरफ्तार

21/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिकसांस्कृतिक

सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

20/08/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

20/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?